हिसार सहित आसपास के जिलों में दो सौ से ज्यादा उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े
hisar news hindi today more than two hundred consumers caught stealing electricity in hisar and surrounding districts
अब तक न्यूज, हिसार :
बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली निगम की टीम ने शनिवार को कई जिलों में चेकिंग अभियान चलाया। करीब दो सौ से ज्यादा उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा। इन पर करीब 60 लाख जुर्माना लगाया गया। बिजली निगम ने जिला स्तर पर टीमें बनाकर छापेमारी की।
हिसार में टीम 103 जगह पर चेकिंग अभियान चलाया। इसमें 28 उपभोक्ताओं के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई है। 5.05 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। बिजली चोरी के दौरान 49 किलोवाट लोड पकड़ा। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसई ओम बीर ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीम बनाकर स्पेशल ड्राइव चलाया गया है।
झज्जर में दो सौ जगहों पर छापे झज्जर में 12 टीमों ने करीब 200 स्थानों पर छापे मारे। 59 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। पकड़े गए 60 लाख का जुर्माना लगाया करनाल, हिसार, झज्जर, पानीपत में हुई कार्रवाई।
बिजली चोरों पर निगम ने करीब 16 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया। करनाल में सुबह पांच बजे अभियान चलाया गया। 36 टीम ने एक हजार से अधिक कनेक्शनों की जांच की। इनमें से 105 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अधिकत स्थानों पर मीटर को बाइपास करके बिजली चोरी करते पाया गया ।
करनाल के अधीक्षण अभियंता कशिश मान ने कहा कि बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना न भरने वाले उपभोक्ताओं पर थाने में एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। वहीं, पानीपत में 17 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई, जिन पर करीब 18 लाख जुर्माना लगाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks