स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सीएम के ब्यान पर भाजपा- जजपा गठबंधन में छिड़ा घमासान, क्या टूट जाएगा भाजपा जजपा गठबंधन, सीएम ने दिया ब्यान, जजपा नेताओं ने बुलाई अर्जेंट मीटिंग |

 today Haryana news BJP jjp alliance


तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़


हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार पर संकट के बादल छा गए हैं। मुख्यमंत्री के बयान के बाद हरियाणा में सियासी घमासान मच गया है सीएम के बयान को लेकर जननायक जनता पार्टी के नेताओं ने और शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह बयान किस लिए दिया है। इस संबंध में तो वही बता सकते हैं। हमने कभी इस तरह के ध्यान नहीं दिए जबकि हम भाजपा के सहयोगी हैं। 







अजय चौटाला ने कहा कि जब किसी देश और प्रदेश में गठबंधन सरकार बनती है तो उन्हें अपने गठबंधन धर्म का ईमानदारी से पालन करना चाहिए। अजय चौटाला शनिवार को हांसी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बोल रहे थे। अजय चौटाला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के प्रदेश में सिर्फ भाजपा की सरकार वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस पर मुख्यमंत्री को पुनर्विचार करना चाहिए हम अपने फैसले पर अडिग हैं। अपने फैसले पर चुनाव के समय इसका भी पता चल जाएगा। 






आपको बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस बयान के बाद चंडीगढ़ में जननायक जनता पार्टी के संगठन की मीटिंग बुलाई गई थी और मीटिंग के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निशांत सिंह ने मुख्यमंत्री के बयान पर कहा कि अभी तक वह गठबंधन सरकार ही कहते थे मुख्यमंत्री ने ऐसा पहली बार बोला है पता नहीं उनके मुंह से यह कैसे निकल गया इसके पीछे कोई और कारण है वह इसे नहीं जानते। ‌ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निशांत सिंह ने कहा कि अगर मुख्य मुख्यमंत्री के मुंह से वैसे ही इस तरह का बयान आया है तो कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर मुख्यमंत्री ने जानबूझकर ऐसा बयान दिया है तो यह गठबंधन धर्म के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के हिसाब से होता है और 3 साल से चला आ रहा है। उन्होंने सीएम के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि हमारे सरकार सांझा सरकार है और गठबंधन की सरकार में हमेशा इमानदारी के साथ बयान बाजी सोच समझकर करनी चाहिए। 







पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निशांत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए कि काम सिर्फ वही करते हैं क्योंकि जो भी सरकार में हिस्सा होते हैं वह सभी काम अपने हिसाब से करते हैं ‌ आने वाले चुनाव दोनों पार्टियां किस तरह से लड़ेंगे इस पर दोनों पार्टियां बैठकर चर्चा करेंगी। राजस्थान के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी की तैयारियां चल रही हैं। 










गौरतलब है कि 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 पार का नारा दिया था। मगर वह सिर्फ 40 सीटों पर ही सिमट कर रह गई थी जबकि सरकार बनाने के लिए 40 सीटों का होना जरूरी है। ऐसे में अगर कांग्रेस थोड़ी भी मेहनत करती तो वह भाजपा को सरकार बनाने में कड़ी टक्कर दे सकती थी। उसके बावजूद प्रदेश में भाजपा और जननायक जनता पार्टी का गठबंधन हुआ था। क्योंकि जजपा के 10 विधायक चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। लेकिन निर्दलीय विधायकों का समर्थन मिलने के बाद भाजपा सरकार से अगर जजपा अलग होती है तो भाजपा सरकार को प्रदेश में अपना कार्यकाल पूरा करने के लिए कोई खतरा नहीं है।



खास खबर

फर्जी तरीके से सिम खरीदने पर हिसार‌ जिले के 53 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

सोशल मीडिया साइट पर हथियारों से फोटो लगाया तो पहुंचेंगे जेल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निकाला रोड़ शो

नारनौंद क्षेत्र में खेत में सो रहे दो भाईयों पर हमला कर 1लाख से अधिक की लूट |


हिसार में डिप्टी सीएम को ग्रामीणों ने किया सम्मानित


पंचायती जमीन पर कब्जा करने के लिए काटे हरे पेड़




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |