स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

अमनदीप का भारतीय हॉकी अंडर-21 में चयन, जींद जिले में खुशी का माहौल |

 Jind news today Amandeep selected in Indian hockey under-21

■ सरकार की खेल नीति से खेलों को मिला बढ़ावा


■ अमनदीप के चयन से नरवाना में खुशी का माहौल 


हरिभूमि न्यूज जींद


नरवाना के अमनदीप बैनीवाल का चयन भारतीय हॉकी टीम अंडर-21 में हुआ है। इसे लेकर पूरे नरवाना शहर में खुशी का माहौल है। अमनदीप ओमान में 23 मई से आयोजित जूनियर | एशिया कप कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के विशेष सचिव मुनीष नागपाल ने अमनदीप के भारत की हॉकी टीम में चयन होना प्रदेश के लिए गर्व की बात बताया है। अमनदीप की इस उपलब्धि पर उपायुक्त डॉ मनोज कुमार व जिला खेल अधिकारी कुमारी संतोष धीमान ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। 








मुनीष नागपाल ने ओमान में होने वाली जूनियर हॉकी एशिया कप प्रतियोगिता की तैयारी के लिए नरवाना स्टेडियम में अभ्यास मैच में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए उनका हौंसला बढ़ाते हुये उन्हें शुभकामनाएं दी। मुनीष नागपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की खेल सुविधाओं नीतियों के चलते खेलों को बढ़ावा मिल रहा है। हॉकी कोच मनदीप गोयत व रविंद्र ने बताया कि अमनदीप सीनियर खिलाड़ी विजेंदर सिंह उर्फ बालू के पुत्र हैं।







नवदीप स्टेडियम में तैयारी कर रही टीमें प्रतियोगिता की तैयारी के लिए टीम नरवाना नवदीप स्टेडियम में तैयारी कर रही है । बंगलादेश की हाकी टीम भी प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए यहां पहुंच चुकी हैं। जिला खेल अधिकारी संतोष धीमान ने बताया कि उपायुक्त के प्रयासों से ही खिलाडियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाई जाती हैं। इस अवसर पर पूर्व जिला खेल अधिकारी विनोद बाला, अरविंद गोयत, प्रवीण नैन, सुमित, समता रानी सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |