स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

20 पुलिस टीमों ने जिला भर में 74 स्थानों पर दबिश देकर सर्च अभियान चलाया, पुलिस को मिली बड़ी सफलता,लाखों रुपए की नगदी,अवैध पिस्तौल,अफीम व डोडा चूरापोस्त बरामद ।

 Haryana news today in hindi 20 police teams conducted search operation by raiding 74 places across Sirsa district



 मादक पदार्थ तस्करी तथा विभिन्न अपराधिक गतिविधियों  में संलिप्त लोगों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी :- पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना । 



सिरसा

मादक पदार्थ तस्करों,अवैध असलाह धारकों तथा विभिन्न अपराधिक गतिविधियों में  संलिप्त लोगों पर और अधिक कारगर ढ़ग से अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस की टीमों ने आज सुबह 6.00 बजे से लेकर 10.00 बजे तक की अवधि के दौरान जिला भर में विशेष सर्च अभियान चलाया गया । इस अभियान में जिला पुलिस की 20 टीमों ने जिला भर में 74 स्थानों पर दबिश देकर मादक पदार्थ तस्करी तथा विभिन्न अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे लोगों के घरों की बारीकी से तलाशी ली गई । 






इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला के पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना ने बताया कि आज के सर्च अभियान के दौरान  जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त व्यक्ति के घर पर दबिश देकर बड़ी कामयाबी हासिल की है । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम ने गांव सुखचैन निवासी जसविंदर  सिंह उर्फ जग्गू पुत्र बलवीर सिंह को उसके घर से 12 लाख 76 हजार रुपए की नगदी 32 बोर का अवैध पिस्तौल व 58 जिंदा कारतुस,4 किलो 800 ग्राम डोडा चूरापोस्त,105 ग्राम अफीम तथा 24 बोतल नजायज शराब के साथ गिरफ्तार किया है । पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी जसविंदर इस से पूर्व 2006 में रोड़ी थाना क्षेत्र में 80 किलो ग्राम डोडा चूरापोस्त के साथ पकड़ा गया था तथा उसे इस मामले में 10 साल की सजा हुई थी और फिलहाल वह हाई कोर्ट से जमानत पर बहार आया हुआ है । 








 पुलिस अधीक्षक ने सर्च अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज 4 घंटे चले सर्च अभियान के दौरान कुल 20 टीमों का गठन किया गया था ।  12 पुलिस टीमें विभिन्न थानों व तीन टीमें एंटी नारकोटिक्स सेल की,तीन सीआईए की टीमें तथा दो टीमें एंटी व्हीकल थेप्ट स्टाफ डबवाली तथा सिरसा की टीमें अभियान में शामिल रही ।  उन्होंने बताया कि अभियान का उदेश्य अपराध एंव अपराधियों तथा गैर कानूनी धंधा करने वालों पर कारगर ढंग से शिकंजा कसना है । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भविष्य में भी यह अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने आमजन से भी आहावान किया है कि गैर कानूनी धंधा करने वालों की सूचना बेझिझक होकर पुलिस को दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |