स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने के मामले में दो व्यक्ति गिरफ्तार !

 Two arrested for buying a stolen motorcycle


तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़ 


थाना सदर हिसार पुलिस ने गस्त एक दौरान गांव तलवन्डी राणा माईनर पुल के पास से चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक युवक को काबू किया। चोरी का मोटरसाइकिल खरीदने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। जबकि चोरी करने वाला अब तक भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 











     एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गस्त के दौरान गांव तलवन्डी राणा माईनर पुल के पास मौजूद थी कि उसी समय तलवन्डी राणा की तरफ से एक मोटरसाईकिल आता दिखाई दिया। जिसे चैकिंग के लिए रुकवाया। चालक का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम तलवंडी राणा निवासी आर्यन बताया। पुलिस टीम ने  चालक से मोटर साईकिल के कागजात और चालक का ड्राइविंग लाइसेंस के बारे में पूछा तो चालक कोई कागजात पेश नही कर सका। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर आर्यन ने बताया कि यह मोटरसाईकिल मेरे पिता सुरेन्द्र ने पिछले साल जुलाई में मेरे गांव के दीपक से 6500/- रुपये में खरीदा था और मुझे बताया था कि यह चौरी का मोटर साईकिल है कहीं बाहर मत लेकर जाना । आज मेरे पिता बाहर गए हुए है तो मैंने मौका पाकर मोटर साईकिल गाँव से चलाने के लिए ले आया। 
























     पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उक्त मोटरसाइकिल थाना सदर टोहाना के क्षेत्र से चोरी हुआ था जिसके बारे में सदर टोहाना में आईपीसी की धारा 379 के तहत अभियोग संख्या 178 दिनाक 16.08.2021 अंकित है। बरामद मोटरसाइकिल को  पुलिस ने कब्जे में लेकर चालक आर्यन और उसके पिता सुरेन्द्र के खिलाफ थाना सदर हिसार में आईपीसी को धारा 379/411 के तहत मामले में आरोपी आर्यन और सुरेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |