हांसी : चपरासी को अकाउंटेंट बनाने वाला बाबू गिरफ्तार !
Babu arrested for making a peon an accountant
सरकारी कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग करने के आरोप में एक गिरफ्तार ।
तहलका न्यूज, हांसी / सुनील कोहाड़
पुरानी कहावत है कि घर की बही और काका लिखनिया । यह कहावत है सरकारी बाबूओं पर स्टीक बैठती है। क्योंकि इन बाबुओं के आगे सरकारी आदेश भी बोलने नजर आते हैं। सरकारी दफ्तरों में ऐसे बाबू होते हैं वह हर कार्य अपने तरीके से निकालने में भी महावीर होते हैं। अगर बात करें बिजली निगम इसमें तो ऐसे बाबु हर जगह मिल जाएंगे। जो बिना किसी अनुमति के ही अपने तरीके से काम निकालने में उस्ताद हैं।
पुलिस अधीक्षक विनोद शंकर ने बिना किसी सरकारी आदेश के चपरासी को अकाउंटेंट बनाकर सरकार को चूना लगाने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान धर्मेंद्र वासी चरखी हाल दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम हांसी के रूप में हुई ।
एक्सईएन बिजली बोर्ड कार्यालय में था अकाउंटेंट
वहां पर मनीष कुमार वासी गंगन खेड़ी जो चपरासी के पद पर कार्यरत था। उसको बिना किसी सरकारी आदेश के डाटा एंट्री ऑपरेटर बना दिया और वेतन जारी करवा लिया। जिस पर धर्मेंद्र उपरोक्त ने सरकारी कर्मचारी होते हुए अपने पद का दुरुपयोग कर सरकार को अनुचित हानि पहुंचाई। साथ ही मनीष को लाभ पहुंचाया है। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ करके न्यायालय पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया है ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks