स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के परिसर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ !

 Inauguration of annual sports competition in the premises of Government Post Graduate College Hisar 

विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित करके उसी पर ध्यान केंद्रित कर बढ़ें आगे : डिप्टी स्पीकर


5 हजार मीटर दौड़ में उजाला प्रथम स्थान पर रहीं
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़ 
डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि विद्यार्थी इस प्रतिस्पर्धा के दौर में शुरू से ही अपना लक्ष्य निर्धारित करें ओर उसी लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करके आगे बढ़ें ताकि उन्हें अपनी मंजिल को प्राप्त करने में कोई कठिनाई न हो। वे मंगलवार को स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के परिसर में 72वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के शुभांरभ अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों, खिलाडिय़ों एवं खेल प्रशिक्षकों को संबोधित कर रहे थे। खिलाडिय़ों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है। राज्य सरकार ने प्रदेश में खिलाडिय़ों को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए कारगर कदम उठाए हैं।









 ग्रामीण क्षेत्र में भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल नर्सरियां स्थापित की जा रही हैं। खिलाडिय़ों के लिए सरकारी सेवाएं में आरक्षण का प्रवाधान किया गया है।  डिप्टी स्पीकर ने कहा कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहा है। कॉलेज में पढऩे वाले विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के बल पर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी इस महाविद्यालय के विद्यार्थी रहे हैं। समारोह में 72वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा के साथ उन्होंने ध्वजारोहण किया और 5 हजार मीटर दौड़ में प्रथम उजाला, द्वितीय अनिता तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सरिता को सम्मानित किया।














महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ दीपमाला लोहान ने डिप्टी स्पीकर का स्वागत करते हुए खेलकूद प्रतियोगिता की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर खंड हिसार द्वितीय के चेयरमैन अजय गावड़, उप-प्राचार्या सरोज बिश्नोई, गुगनराम गोदारा सहित अनेक प्राध्यापक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |