स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पुलिस कर्मियों से बदतमीजी करने के मामले में मां बेटा गिरफ्तार !

 Mother and son arrested for misbehaving with police personnel

*सरकारी ड्यूटी में बाधा डाल गाली गलोच व हाथापाई करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार


तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़ 

     नई अनाज मंडी उकलाना चौकी पुलिस ने सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, गाली गलोच व हाथापाई कर पुलिस कर्मियों की वर्दी फाड़ने के मामले में कार्रवाई करते हुए मां बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।‌‌ पुलिस ने दोनों मां बेटे से पूछताछ कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।  











आरोपियों को पूछताछ उपरांत दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि सुरेवाला चौक ,पुलिस नाका इंचार्ज ई/उप निरीक्षक सुखविंदर की शिकायत पर दर्ज मामले में आरोपित  दौलतपुर निवासी मंगल और बिरमती को थाना उकलाना में आईपीसी की धारा 353/294/186/506/34 के तहत अंकित मामला संख्या 67 दिनाक 13.03.2023 में गिरफ्तार किया गया है।

 













   गौरतलब है कि मुख्य सिपाही सुभाष चंद्र ने बताया कि नाका इंचार्ज, सुरेवाला चौक सुखविंद्र सिंह नाका पर तैनात स्टाफ के साथ ड्यूटी पर तैनात थे। उसी समय नाका से बरवाला रोड की तरफ एक कैंटर और ट्रक की टक्कर हो गई थी और चालक ट्रक को मौके से लेकर चला गया और कैंटर चालक के पास खड़ा था। पुलिस ने पूछताछ की तो कैंटर चालक ने बताया कि उसका कैंटर ट्रक के पीछे लग गया। पुलिस ने कैंटर को साइड में करवाया और पुलिस वापस फिर नाके पर आ गई। इसके करीब एक घंटे के बाद कैंटर चालक मंगल और बीरमती नाके पर आए और आते ही पुलिस कर्मचारियों के साथ गली गलोच कर हाथापाई करने लगे और देख लेने के नाम से धमकी दे सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाई।










      





      

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |