स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों को पुलिस ने दिया, फुल , वाहन चालकों ने जताई शर्मिंदगी !

haryana news Police gave flowers to those flouting traffic rules, drivers expressed embarrassment

एडीजीपी के निर्देश पर हिसार मंडल मे ट्रैफिक नियमों की पालना नहीं करने वालों को फूल भेंट कर सडको पर लापरवाही का अहसास करवाया 


 


 युवाओं ने कहा एडीजीपी द्वारा भेट किये फूल हमें आजीवन प्रेरणा देंगें।


 तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़        


           अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, हिसार मंडल, के निर्देश पर हिसार मण्डल के सभी जिलों मे लोगो को सड़क नियमों बारे जागरुक किया गया व नियमो की पालन ना करने वालों को आज चालान नही अपितु उन्हें गुलाब के फूल भेंट कर उन्हें नियमों का पालन करने की अपील की गई। एडीजीपी हिसार मंडल हिसार श्रीकांत जाधव के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरे मंडल में चलाया गया यह विशेष अभियान सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक चलाया गया है।















           हिसार  मंडल में सड़कों को सुरक्षित बनाने व लोगों को यातायात नियमों बारे संवेदनशील बनाने  के लिए फव्वारा चौक हिसार पर स्वयं एडीजीपी महोदय ने दर्जनों युवाओं से संवाद किया व सभी को गुलाब भेंट कर भविष्य मे सड़क नियमों का पालना करने की अपील की ।















           उनके निर्देशन में संपूर्ण हिसार मंडल में सडको को सुरक्षित बनाने के लिए  लोगों से सहयोग की अपील की व सभी को अपने व्हीकल के कागजात पूर्ण करवाने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है। दिये गये समय उपरांत नियमों की पालना ना करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी । सड़क  सुरक्षा अभियान को जन आंदोलन बनाया जाएगा। हमारी सङके सुरक्षित हम सब सुरक्षित । इसमे आमजन को अपने- अपने स्तर पर सहयोग करना होगा। इस वर्ष हिसार मंडल में पिछले दो माह में अभी तक 205 सड़क दुर्घटनाएं हुई है जिनमे से 69 फैटल दुर्घटनाएं घटित हुई है ।   


 







कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |