स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद में सब्जी विक्रेता की निर्मम तरीके से पीट पीट कर हत्या, दूध लेने पास के गांव जा रहा था मृतक !

 Haryana Jind news Vegetable seller brutally beaten to death in Jind, deceased went to nearby village to get milk


तहलका न्यूज, जींद / साहिल भनवाला

जींद शहर के भिवानी रोड पर अंडरपास के पास सोमवार की देर शाम एक सब्जी विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला संज्ञान में आया है। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए 4 लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया।‌













पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिजन अस्पताल में 

मिली जानकारी के मुताबिक जींद के जवाहर नगर निवासी संजीव छाबड़ा उर्फ सोनू गांव किशनपुरा से दूध लाने के लिए जा रहा था कि देवीलाल चौक से आगे भिवानी रोड़ पर अंडरपास के पास अंशु वर्मा और सचिन रेढू ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर संजीव छाबड़ा को घेर लिया और लाठी-डंडों से उसके ऊपर हमला कर दिया आसपास के लोग उसे उनके चुंगल से छुड़वाया और बाल धर्मार्थ अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रैफर कर दिया तो नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।‌













जवाहर नगर निवासी संजीव छाबड़ा उर्फ सोनू सब्जी मंडी में दुकान थी और वह मांसाखोर का काम करता था । मामले की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मंगलवार की सुबह परिजनों के बयान दर्ज कर 4 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया।













रोहतक रोड़ चौकी प्रभारी नफे सिंह ने बताया के झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। परिजनों ने ब्यान में बताया कि सोनू सब्जी मंडी में मांसाखोर का काम करता था। 4 लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |