विधायक के दफ्तर के पास अधेड़ व्यक्ति की हत्या !
Murder of middle aged man near MLA's office in Haryana
तहलका न्यूज / पानीपत
पानीपत के शहरी विधायक प्रमोद के करेले के पास एक अधेड़ व्यक्ति की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है ।अभी तक पहचान नहीं हुई है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में मॉडल टाउन निवासी कपिल मल्हौत्रा ने बताया कि वह जन सेवा दल की एंबुलेंस का चालक है। 31 जनवरी को वह एंबुलेंस लेकर दोपहर करीब ढाई बजे शहरी विधायक के दफ्तर के सामने फ्लाईओवर के नीचे अपनी एंबुलेंस पार्क कर रहा था। जब वह पिल्लर नंबर 66 के पास पहुंचा तो उसे दाईं तरफ चबुतरे पर एक 65 से 70 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। उसकी दोनों आंखों पर खून जमा हुआ था, उसके माथे पर व सिर पर चोट लगी हुई थी। उसने जब वहां पड़े व्यक्ति की नब्ज चेक की तो वह बंद मिली। उसने तुरंत ही मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। कपिल ने बताया कि अज्ञात आरोपित ने देर रात उसकी हत्या की है। चेहरे पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया है।
अधेड़ व्यक्ति की फिलहाल कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की तलाशी के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। मृतक के पास सिर्फ बीड़ी-माचिश मिली। उसके हाथ पर भी कोई नाम गुदा नहीं मिला। पुलिस आस पास के लोगों से मृतक की फोटो दिखाकर उसके शिनाख्त के प्रयास कर रही है, वहीं शहर के विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुप में भी फोटो शेयर की गई है, लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाने में शहर थाना और सीआईए की टीम जुट गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस वारदात स्थल के आस पास क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। आशंका है कि हत्या 30 जनवरी की रात की गई है, ऐसे में पुलिस रात से लेकर सुबह तक की रिकॉर्डिंग देख रही है। वहीं आस पास के लोगों से पूछताछ जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks