स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

फतेहाबाद में दिन दहाड़े कार सवार युवक का अपहरण, जिले के लोग दहशत में !

Kidnapping of a young man in broad daylight in Fatehabad


तहलका न्यूज / फतेहाबाद


फतेहाबाद के हुड्डा सेक्टर 3 में अज्ञात बदमाशों ने इको कार चालक का अपहरण करने का मामला सामने आया है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और चारों तरफ नाकेबंदी कर चैकिंग अभियान चलाया। बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया। 





गांव मताना निवासी 30 वर्षीय विकास जोकि भूना रोड़ से हुडा सेक्टर तीन से होकर अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वो हुड्डा सेक्टर 3 में पहुंचा तो बाइक और स्विफ्ट कार में सवार होकर आए। उन्होंने विकास की गाड़ी रुकवाई और शीशा तोड़कर जबरदस्ती से विकास को स्विफ्ट कार में लेकर वहां से भाग गए। 







राहगीरों ने अपहरण की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी राजपाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही अपहरण किए गए युवक के परिवार के लोग भी पहुंच गए। परिवार के लोगों ने गांव के ही होशियार सिंह व उसके साथियों पर अपहरण के आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि विकास ईको गाड़ी चलाता है।




इस संबंध में सर थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि मताना गांव के विकास का अपहरण हुड्डा सेक्टर 3 में होने की शिकायत मिली है। विकास के भाई ने गांव के ही लोगों का अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है । जल्दी विकास को सकुशल परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |