हिसार बाबा रामदेव मेले में चले चाकू, दो घायल !
Knife used in Baba Ramdev fair, two injured
तहलका न्यूज/ हिसार : सुनील कोहाड़
उकलाना के भैरी अकबरपुर गांव में हर वर्ष दो दिवसीय बाबा रामदेव मेले का आयोजन किया जाता है। मंगलवार को मेले में हुड़दंग मचाने वाले युवकों ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए व्यक्ति को भी घायल करने का मामला संज्ञान में आया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार हिसार जिले के उकलाना क्षेत्र के गांव भैरी अकबरपुर हर वर्ष दो दिवसीय बाबा रामदेव मेले का आयोजन किया जाता है। मंगलवार को मेले में आए कुछ युवक हुड़दंग बाजी कर रहे थे तो स्थानीय व्यक्ति ने उनको ऐसा करने से रोका तो वहां से चले गए और कुछ देर बाद अपने अन्य साथियों को लेकर वहां पर आए और उस व्यक्ति के मकान के सामने हुड़दंग मचाने लगे। जब मकान मालिक राजेश उन्हें समझाने के लिए घर से बाहर आया तो उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। बचाव करने आया एक युवक को भी चोट आई है। यह देखकर स्थानीय लोगों ने उनको घेर लिया। जिनमें से एक युवक को पकड़ने में कामयाब हो गए। जबकि बाकि युवक वहां से फरार हो गए। घायल राजेश को बरवाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से चाकू बरामद कर लिया है।
पीड़ित राजेश के परिजनों का आरोप है कि हुड़दंग करने वाले युवक बार बार राजेश के पास आकर जोर-जोर से पिपनी बजा आ रहे थे। राधेश्याम को ऐसा करने से रोका और कहा कि उसे बीपी की दिक्कत है वह उसके पास आकर ऐसा ना करें। उसके कुछ देर बाद युवक झुंड में आए और राजेश पर चाकू से हमला कर दिया। राजेश के परिजनों का आरोप है कि पुलिस को बार बार फोन किया गया। लेकिन पहले तो फोन रिसीव नहीं किया और जब फोन रिसीव किया तो भी काफी देर बाद मौके पर पहुंची। एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks