हरियाणा में किसानों की सोलर प्लेट चोर गिरोह सक्रिय, हिसार जिले से तीन किसानों की सोलर प्लेट व कंट्रोलर चोरी !
Farmers' solar plate thief gang active in Haryana, three farmers' solar plate and controller stolen from Hisar district!
तहलका न्यूज / हिसार : सुनील कोहाड़
खेती घाटे का सौदा बनती जा रही है और किसानों को सरकार की तरफ से सब्सिडी पर कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाते हैं। ताकि वह अपने खेतों में सिंचाई कर सकें। लेकिन किसानों की सोलर प्लेट अब चोर गिरोह के निशाने पर आ गई है। हिसार जिले के गांव से 3 किसानों की करीब 50 सोलर प्लेट प्लेटें व कंट्रोलर चोरी होने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बोबुआ निवासी किसान भरत सिंह ने बताया कि उसकी जमीन गांव खरकडा में है। 29 जनवरी की रात को चोर उसके खेत से 15 सोलर प्लेट अज्ञात चोर चुराकर ले गए। इसके अलावा उसके भाई राजेश की भी 15 सोलर प्लेट चोरी की गई हैं। इसके अलावा सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने खेत में ट्यूबवैल कनेक्शन के लिए सोलर पैनल प्लेट कनेक्शन सरकारी योजना के तहत लगवाई थी। 30 जनवरी को सुबह जब खेत में गए तो देखा कि उसके खेत में लगी सोलर प्लेट चोरी हो गई। जिनको 29 जनवरी की रात को अज्ञात चोर ने उसके खेत से ट्यूबवैल की 13 प्लेट और कंट्रोलर चोरी करके ले गया। इसके अलावा चोरों ने 7 प्लेट को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks