स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने वाले हिसार जिले के सात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

 Case registered against seven youths of Hisar district for uploading photos on social media with weapons


तहलका न्यूज / हिसार : सुनील कोहाड़



काफी युवा दहशत फैलाने व शौकिया तौर पर सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो अपलोड कर देते हैं। जिससे अपराधिक मामले बढ़ने की संभावना बनी रहती है। हिसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात युवकों के आजाद नगर थाना पुलिस ने सातों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के मामला दर्ज किया गया है। CIA सोशल मीडिया पर युवकों की एक्टिविटी पर नजर रखे हुए थी।




CIA स्टाफ के इंस्पेक्टर प्रहलाद राय ने बताया कि अवैध हथियारों के साथ हांसी निवासी जयमीत मलिक, बलासमंद निवासी अनीश, रामनगर निवासी लोकेश शर्मा उर्फ लोकी, गांव टोकस निवासी आदेश काजला, गांव टोकस निवासी सुमित काजला, कीर्तिमान व तीन अन्य युवकों ने हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड की हुई थी। इन लोगों के खिलाफ पहले से अपराधिक मामले दर्ज और यह सभी आपस में दोस्त भी हैं। हथियारों के साथ फोटो हिंदवान, टोकस, आजाद नगर, गंगवा व अन्य क्षेत्र से खिंची गई हैं।




आर्म्स एक्ट के तहत सरकारी नियम है कि कोई भी व्यक्ति लाइसेंसी हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड नहीं कर सकता। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ करवाई जाती है। ऐसे में उसका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। वहीं दूसरे के लाइसेंसी हथियार से फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डालता है ऐसे मामले में फोटो अपलोड करने वाले और जिस व्यक्ति के हथियार से फोटो ली गई है, उन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाता है। 





अवैध हथियारों के साथ आरोपियों ने फोटो फेसबुक प्रोफाइल पंडित फरमाणिया (लोकेश पंडत ) इंस्टाग्राम प्रोफाइल पंडित फरमाणिया, फेसबुक प्रोफाईल नाम अनीश बालसमंदिया, इंस्टाग्राम प्रोफाइल अनीश बालसमंदिया 302 फेसबुक प्रोफाइल सुमित काजला. इंस्टाग्राम प्रोफाइल सुमित काजला 888 से सोशल मीडिया पर अपलोड की गई है।


सभी ने अवैध हथियारों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करके आपराधिक घटनाओं को बढ़ावा देने काम कर समाज में भय फैलाने की नीयत से दहशत फैलाने, भय का माहौल पैदा किया है। आजाद नगर पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |