प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्रों ने लिया हिस्सा, इस स्कूल के छात्रों का रहा दबदबा !
Fifth talent search competition in memory of Martyr
तहलका न्यूज / हिसार : सुनील कोहाड़
टीम थुराना वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शहीद इंदर सिंह की स्मृति में पांचवी प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 90 स्कूलों के कक्षा 5, 8 व 10 के कुल 947 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर पर्यावरण प्रेमी नरेश यादव ढाणा वाले, करियर परामर्शदाता डॉक्टर कामिनी आशरी पहुंचे। नरेश यादव ने कहा कि यदि समाज को आगे बढ़ाना है तो शिक्षा, स्वास्थ्य व स्वच्छता की तरफ ध्यान देना ही होगा। बहन कामिनी आशरी ने कहा कि सफलता का हर दरवाजा शिक्षा से ही खुलता है।
टीम के प्रवक्ता मास्टर सुरेश पानू ने बताया कि कक्षा पांचवी में आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैबतपुर के दीपन ने पहला, न्यू बीजीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दिव्या ने दूसरा व आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निखिल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आठवीं कक्षा में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल नारनौंद के भरत वत्स ने पहला, जनता हाई स्कूल नारनौंद के नितेश ने दूसरा, आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैबतपुर की तमन्ना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा दसवीं में टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौंद के रक्षित ने पहला, टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौंद की मनेह व आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तन्वी ने संयुक्त रूप से दूसरा व टिंकु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर पूरे वर्ष के दौरान गांव के लिए उत्कृष्ट काम करने वाले व्यक्तियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में ग्राम पंचायत थुराना की अध्यक्षता में कला परिषद की ओर से राजेश थुराना, अमित निडाणी, विकास बड़ौदा ने बेहतरीन रागनियां प्रस्तुत की। इस मौके पर सरपंच रमेश फौजी, पंचायत के सभी पंच, पूर्व जिला पार्षद कुलदीप यादव, गीलू मास्टर, जसवंत जेई, दिलबाग, जसवंत पन्नू, धर्मपाल मलिक , सुरेंद्र, वीरेंद्र, अनिल, शिवकुमार व समस्त ग्रामवासी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks