हिसार में एक व्यक्ति ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या !
suicide case in Haryana News
तहलका न्यूज / हिसार : सुनील कोहाड़
हिसार जिले के आदमपुर में एक व्यक्ति ने अज्ञात परिस्थितियों में अपने ही लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। मृतक आदमपुर के मेन बाजार में ज्वेलरी की दुकान चलाता था। बताया जाता है कि वह कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान रहता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कमल सोनी कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान रहता था। अपने परिवार के साथ आदमपुर के मेन बाजार स्थित अपनी दुकान के ऊपर बने मकान में रहता था। मंगलवार की दोपहर को अज्ञात परिस्थितियों में कमल ने अपने ही रिवाल्वर से खुद के सीने में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल को लेकर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks