आज से फिर दौड़ेगी हिसार जयपुर और चंडीगढ़ रात्रि बस !
hisar-Jaipur and Chandigarh night bus will run again from today
तहलका न्यूज / हिसार : सुनील कोहाड़
कोहरे को देखते हुए हिसार से चलने वाली दिल्ली चंडीगढ़ जयपुर बस सेवा को बंद कर दिया गया था। जिसके कारण रात को सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। चंडीगढ़ व जयपुर बस सेवा को बुधवार से फिर से शुरू करने का रोडवेज प्रशासन ने फैसला कर लिया है। हिसार से हरियाणा रोडवेज की रात 9.15 बजे जयपुर व रात 11 बजे चंडीगढ़ जाने वाली बस फिर से चलेगी।
कोहरे को देखते हुए हिसार रोडवेज के जीएम राहुल मित्रों ने करीब डेढ़ महीना पहले जयपुर और चंडीगढ़ जाने वाली रांची बस सेवा को स्थाई रूप से बंद करने का फैसला किया था क्योंकि रात्रि के समय काफी बार सड़क हादसे हो जाते हैं इसी को ध्यान में रखते हुए रात्रि बस सेवा को बंद किया गया था। बस सेवा के बंद होने से रात के समय सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन रोडवेज के जीएम राहुल मित्तल ने 1 फरवरी 2023 से चंडीगढ़ रोड जयपुर रोड पर चलने वाली रात्रि बस सेवा को फिर से शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है।
जयपुर के लिए रात 9.15 बजे व चंडीगढ़ के लिए रात 11 बजे बस चलेगी। हिसार से दोपहर ढाई बजे चंडीगढ़ जाने वाली बस का अब चंडीगढ़ में रात्रि ठहराव नहीं होगा। रात 10 बजे चंडीगढ़ से यह बस चलेंगी। जोकि अलसुबह 3.15 बजे हिसार पहुंचेंगी। अभी तक ठंड के कारण रात को सवारियां नहीं मिलने के कारण इस बस का चंडीगढ़ में ही ठहराव होता था। परंतु एक फरवरी से ये बस वापसी में रात्रि 10 बजे चंडीगढ़ से हिसार के लिए चलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks