स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

चादर में बंधा शव मिलने से गांव में सनसनी, शव की नहीं हुई शिनाख्त !

 Sensation in the village due to the dead body found tied in a sheet, the dead body was not identified



तहलका न्यूज :  हिसार :  सुनील कोहाड़



हिसार जिले की स्याहड़वा माइनर पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। युवक की हत्या कर शव को चादर में बांध कर फेंका गया था। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा‌ हुआ था। माइनर पर ड्यूटी दे रहे बेलदार सोमबीर की सूचना पर आजाद नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। अभी‌ तक मृतक के शव की पहचान नहीं हो पाई है।






माइनर पर ड्यूटी दे रहे हैं बेलदार सोमबीर जब स्याहड़वा माइनर पर ‌गश्त कर रहा था तो उसे माइनर में एक चदर में बंंधा हुआ कुछ संदिग्ध दिखाई दिया तो उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और माइनर से चदर को बाहर निकालकर देखा। तो उसके अंदर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। जिसके मुंह में कपड़ा ठूस ठूस कर भरा हुआ था।‌ पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी ने ‌युवक की हत्या कर शव को खुर्द बुर्द करने के इरादे से चदर में बांध कर नहर या माइनर में फेंक दिया हो। 





जांच अधिकारी शेर सिंह ने बताया कि  चादर में लिपटी हुई डेड बॉडी माइनर से बरामद हुई है। मृतक की तलाशी लेने पर पहचान के तौर पर कोई दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद शव को हिसार के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है। करीब 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए शव का पोस्टमॉर्टम नहीं किया जाएगा। प्राथमिक जांच में यही लग रहा है कि शव 4 से 5 दिन पुराना है और गला हुआ है। प्राथमिक दृष्टि से यही लग रहा है कि युवक की हत्या कर चादर में बांधकर नहर में फेंका गया होगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |