स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

गांव राजथल में चार नशा तस्करों के अवैध मकानों पर चला बुलडोजर ।

Hansi news Bulldozer ran on illegal houses of four drug smugglers in Rajthal village


नशे की काली कमाई से पंचायती जमीन पर बनाये अवैध निर्माण को पुलिस ने प्रशासन के सहयोग से ढहाया ।


 

डीएसपी नारनौंद  व B, D, P, O, सत्यवान बुरा  के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने की कार्रवाई ।  

तहलका न्यूज : हिसार : सुनील कोहाड़ 


 नारनौंद क्षेत्र के गांव राजथल में 4 नशा तस्करों के अवैध मकानों पर बुधवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। गांव राजथल निवासी नशा तस्कर सतीश, अशोक, सुनील, जगबीर पर आरोप है कि उन्होंने पंचायती जमीन पर कब्जा कर मकान बनाए हुए हैं। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच बुधवार को इनके मकानों को गिरा दिया गया।












आज जिला पुलिस ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से थाना नारनौंद  क्षेत्र के गांव राजथल  निवासी नशा तस्कर  सतीश , अशोक , सुनिल , जगबीर  के द्वारा अवैध रूप से पंचायती जमीन पर कब्जा कर निर्मित किए गए मकानों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया । अवैध रूप से पंचायती जमीन पर कब्जा कर निर्मित किए गए मकानों पर भी बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया है ।





 उप पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए जिला पुलिस द्वारा स्थानीय प्रशासन के सहयोग से यह कार्रवाई की गई है, और भविष्य में भी नशा तस्करों पर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ा एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सतीश  के ऊपर  विभिन्न थानों में कुल  2 मामले मादक पर्दाथ अधिनियम व अशोक पर 2 मुकदमे जगबीर पर 9 मुकदमे व सुनील उपरोक्त पर  विभिन्न थानों में 8 मुकदमे  दर्ज है   ।



 


                       उप पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों व उन्हे संरक्षण देने वालों के खिलाफ पुलिस की कड़ी कार्रवाई लगातार भविष्य में भी जारी रहेगी । उन्होंने कहा कि नशे की काली कमाई से संपत्ति अर्जित करने वालों का ब्यौरा जुटाने के लिए जिला के सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए है । पुलिस अधीक्षक ने बतलाया की कुछ नशे के सौदागरों द्वारा अर्जित की गई संपत्ति का और भी पता कर लिया गया है जिनकी संपत्ति शीघ्र ही जब्त कर आगामी कार्यवाही की जाएगी । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समाज में फैल रहा नशा हम सभी के लिए चिंता का विषय है । इस चुनौती को हम सब को मिलकर खत्म करना  होगा और इसके लिए सभी को मिलकर आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस प्रशासन द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ अभियान के जिसके काफी सार्थक परिणाम सामने आ रहे है । 






पुलिस अधीक्षक ने कहा  के दौरान जिला पुलिस प्रशासन ने मादक पदार्थ ।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जहां नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है वहीं लोगों को लगातार सेमिनार व गोष्ठियों के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरुक भी किया जा रहा है । उन्होंने जिला वासियों से आह्वान किया कि वे जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत जिला को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने में अपना अहम योगदान देते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें





 पुलिस अधीक्षक  ने कहा कि नशा तस्करों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है तथा तस्करों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। समाज में बढ़ता नशा हम सभी के लिए गंभीर चिंता का  विषय है, इसलिए नशे के खात्मे के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आकर नशा मुक्त समाज की मुहिम में अपना अहम योगदान देना होगा । पुलिस अधीक्षक गहलोत  ने आम जन से आह्वान किया है कि नशा बेचने वालों की सुचना बेझिझक होकर दे, पुलिस द्वारा इस संबंध मे कडी कार्यवाही की जायेगी ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |