स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जेएनवी पाबड़ा में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए आवेदन की अवधि को 8 फरवरी तक बढ़ाया !

 jnv pabra addmission News 


तहलका न्यूज / हिसार
जवाहर नवोदय विद्यालय ने कक्षा छठी (सत्र 2023-24) में प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 8 फरवरी कर दी गई है।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि आवेदन की तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढाकर 8 फरवरी कर दिया गया है। इच्छुक विद्यार्थी दाखिले के लिए 8 फरवरी 2023 तक  www.navodaya.gov.in  वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 में जेएनवी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल 2023 को आयोजित करवाई जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभिभावक किसी भी कार्य दिवस के दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय पाबड़ा प्राचार्य कार्यालय से संपर्क स्थापित कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |