स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी के नजदीकी गांव के व्यक्ति से नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी, फतेहाबाद का बिजली कर्मचारी गिरफ्तार, दूसरे मामले में सोरखी गांव का युवक गिरफ्तार !

नौकरी लगवाने के नाम पर सात लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक को किया गिरफ्तार ।


तहलका न्यूज / हिसार : सुनील कोहाड़ 

 पुलिस अधीक्षक हांसी नितिका गहलोत के दिशा निर्देशानुसार जिला भर में अपराधों पर रोकथाम लगाते हुए आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान वीरेंद्र वासी मॉडल टाउन रतिया के रूप में हुई। जिसने रामकुमार व बलराज वासी महजत से सात लाख रुपये एयरपोर्ट व भारतीय खाद्य निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर लिए थे ।



  जो की बिजली विभाग में एएलएम के पद पर फतेहाबाद में लगा हुआ है। जिसको गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी व अन्य आरोपियों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जाएगी।






अमानत में खयानत करके धोखाधड़ी करने के आरोप में एकओर आरोपी  को किया गिरफ्तार



 शहर थाना पुलिस ने एक ओर  आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान  मोनू वासी सोरखी हाल हनुमान कालोनी हांसी के रूप में हुई हैं। जिसने निशांत वासी हांसी से ऐप से नगदी ट्रांसफर करवा कर ₹25000 की धोखाधड़ी कर ली । तथा मारपीट की जिस को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय में पेश करके 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है  ।

रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी  

व अन्य आरोपियों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जाएगी। इस मामले में एक आरोपित को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है  ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |