परम्परागत खेती की बजाय सब्जी, फल, फूल, बागवानी, पशुपालन व मछली पालन व्यवसाय अपनाएं किसान : कृषि मंत्री जेपी दलाल, किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन !
Farmers should adopt vegetable, fruit, flower, horticulture, animal husbandry and fisheries business instead of traditional farming
![]() |
| गावड़ में गौ आधारित कृषि एवं किसान फार्म प्रदर्शनी आयोजित, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा विधायक भव्य बिश्नोई ने भी की शिरकत |
तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि प्रगतिशील किसान जैविक खेती के साथ अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। जैविक खेती कमाई के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर रहती है। जैविक खेती को करने के लिए कृषि विभाग द्वारा किसानों को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ फसलों में ज्यादा कीटनाशकों के प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में लगातार जागरूक किया जा रहा है।
वे शुक्रवार को जिले के गांव गावड़ में गौ आधारित कृृषि एवं किसान फार्म प्रदर्शनी के अवसर पर क्षेत्र के किसानों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, आदमपुर के विधायक भव्य बिश्रोई, गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। कृषि मंत्री ने प्रदर्शनी के दौरान पांच प्रगतिशील किसानों व प्राकृतिक खेती को लेकर कार्य करने वाले नागरिकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में कृषि मंत्री ने किसानों से आह्वान किया कि वे परम्परागत खेती की बजाय सब्जी, फल, फूल, बागवानी उत्पादन, पशुपालन व मछली पालन जैसे व्यवसाय को अपनाएं, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सकें। कृषि से जुड़े अन्य व्यवसायों को अपनाने पर सरकार द्वारा अनुदान भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मछली पालन व्यवसाय के लिए सरकार द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत जलीय कृषि करने वाले किसानों को 60 प्रतिशत तक अनुदान, बैंक ऋण तथा बीमा सहित अन्य कई प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत उनके द्वारा दिए गए प्रीमियम से कहीं अधिक की राशि का क्लेम बीमा कंपनी दे रही हं।
इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक भव्य बिश्रोई ने कहा कि किसानों को धान व गेहूं के फसल के स्थान पर ऐसी फसलों का उत्पादन करना होगा, जिनकी बाजार में ज्यादा मांग हो और जो फसलें कम पानी लेती हों। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हरियाणा में पानी का समान बंटवारा किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रीमियम की राशि वापिस लौटाने तथा किसानों के बकाए का भुगतान नहीं करने वाली कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपने संबोधन में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि किसान प्राकृतिक खेती जरूर करे। किसानों की जोत छोटी हो रही है, इसलिए आय बढाने के लिए पशुपालन व मत्स्य पालन के साथ-साथ अन्य विकल्पों को भी अपनाना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि किसान की आय दोगुनी हो। हरियाणा में इसी दिशा में विभिन्न नए कार्यक्रम चलाए गए हैं और फसल विविधीकरण पर जोर दिया जा रहा है।
इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक भव्य बिश्रोई ने कहा कि किसानों को धान व गेहूं के फसल के स्थान पर ऐसी फसलों का उत्पादन करना होगा, जिनकी बाजार में ज्यादा मांग हो और जो फसलें कम पानी लेती हों। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हरियाणा में पानी का समान बंटवारा किया है।
इसी के फलस्वरूप किसानों को टेल पर भी पानी मिल रहा है। गावड़ में कृषि प्रदर्शनी के उपरांत कृषि मंत्री ने पनिहार में प्रदेश के पहले सीमन बैंक का निरीक्षण किया। इस सीमन बैंक से अन्य प्रदेशों को भी उत्तम नस्ल के पशुओं के सीमन उपलब्ध करवाए जाते हैं। यहां प्रतिवर्ष 45 लाख डोज का उत्पादन किया जाता है। सीमन बैंक में विभिन्न प्रकार की उत्तम नस्लों के 190 गाय, भैंस व सांड हैं। भारत सरकार की और से इस बैंक को तीन बार ए-ग्रेड दिया जा चुका है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, रणधीर पनिहार, राजेंद्र सांगवान, राजेंद्र गावड़, तरूण जैन, रमेश जिंदल, बाबू राम जिंदल, वीके मुंजाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के हिसार में किसानों ने गांव गावड़ में कृषि मंत्री जेपी दलाल का घेराव किया। किसानों के विरोध को देखते हुए जेपी दलाल ने काफिला रुकवा लिया और किसानों से बातचीत की। वहीं दूसरी ओर किसानों ने आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई को काले झंडे दिखाए।
कृषि मंत्री जेपी दलाल, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा और आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई गावड गांव में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे थे। जिला पार्षद प्रतिनिधि संदीप धीरनवास, अनिल गोरछी, हर्षदीप सिंह किसानों के साथ गावड पहुंच गए। जिस रास्ते पर कृषि मंत्री ने आना था, किसानों ने उस रास्ते पर अपना पड़ाव डाल लिया।
पुलिस ने उन्हें समझाना चाहा, परंतु किसान नहीं माने। किसानों के विरोध को देखते हुए कृषि मंत्री कार से उतर आए और किसानों से बातचीत की। किसानों ने कहा कि बीमा कंपनी उनका क्लेम खा रही है।
हिसार के 4 हजार किसानों का बीमा रिवर्ट
हिसार के 4 हजार किसानों का बीमा रिवर्ट कर दिया। कंपनी वाले फोन नहीं उठा रहे। कृषि मंत्री ने कहा कि जिन 70 हजार किसानों का क्लेम बना है, वह वापस दिलाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि जिंदाबाद मुर्दाबाद अलग कर लिया करो, मिलने के लिए अलग आ जाया करो। कृषि मंत्री ने आश्वासन दिया कि किसानों को उनका क्लेम मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks