एसएमओ डॉ यशपाल बोले : बच्चों का स्वास्थ्य स्वस्थ रखना हमारा प्राथमिक लक्ष्य !
SMO Dr. Yashpal said: Keeping the health of children healthy is our primary goal
डी वार्मिंग डे को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने किया औचक निरीक्षण
तहलका न्यूज नारनौंद : सुनील कोहाड़
डी वार्मिंग डे अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग नारनौंद ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। पूरे देश भर की तरह नारनौद में भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए अलग अलग विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को पिछले कई दिन से ट्रेनिंग दी जा रही थी। इसी की निरंतरता में 10 फरवरी को डी वार्मिंग डे के तहत स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ डॉ यशपाल व डॉ दिनेश गुप्ता सहित अनेक अधिकारियों ने औचक निरीक्षण भी किया। इस दौरान अलग-अलग स्कूलों में जाकर बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी भी जुटाई।
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक अजय लोहान ने बताया कि डी वार्मिंग डे अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ डॉ यशपाल व डॉ दिनेश आदि अधिकारियों ने नारनौंद मॉडल स्कूल सहित अनेक स्कूलों का औचक निरीक्षण किया ओर बच्चों के स्वास्थ्य से सम्बंधित अनेक सावधानियां व हिदायतें बच्चों को दी। इस दौरान कक्षा 6 से 12वीं तक के 300 लड़के व 155 लड़कियों 455 को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई गई। सीएमओ डॉ यशपाल व डॉ दिनेश गुप्ता ने बताया कि यदि बच्चों के पेट में कीड़े होते हैं तो इन कीड़ों को मारने के लिए एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाती है। साथ ही साथ कई बीमारियों तथा खासतौर से कुपोषण के लिए एल्बेंडाजोल काफी कारगर साबित हुआ है। बच्चों व युवाओं के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से स्वास्थ विभाग द्वारा 10 फरवरी को नेशनल डी वार्मिंग डे मनाया जाता है। ताकि बच्चे स्वस्थ जीवन जी सकें।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ यशपाल, डॉ दिनेश गुप्ता, एएनएम राजबाला, विद्यालय प्रभारी राजेश कुमार, अनुराग दलाल, सतबीर, मुकेश, राजेन्द्र डीपी, अजित यादव, राकेश शास्त्री, धर्मेंद्र, सतपाल, तरुण, सुभाष, जोधा सिंह, कृष्ण, मेडम विनीता व ममता आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks