खण्ड शिक्षा अधिकारी बीआरपी व अन्य अधिकारियों ने किया बुनियादी परीक्षा का औचक निरीक्षण
Block Education Officer, BRP did surprise inspection of basic examination
बीईओ बोले : बच्चों की बुनियाद तय करेगी ये परीक्षा
तहलका न्यूज नारनौंद : सुनील कोहाड़
शिक्षा विभाग के विशेष कार्यक्रम बुनियाद के तहत शुक्रवार को लेवल वन की खण्ड स्तरीय परीक्षा हुई। कुल 94.62 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान ब्लॉक के सभी स्कूलों के लिए नारनौंद मॉडल स्कूल को ही परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया था। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी अमनदीप व बीआरपी अंजना बिश्नोई व सुमित्रा ने औचक निरीक्षण किया। उनके अनुसार, लेवल वन का परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों के भविष्य की बुनियाद तय करेगा।
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक अजय लोहान ने बताया कि परीक्षा से एक घंटा पहले सुबह 11 बजे ही विद्यार्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए थे। उनके साथ अभिभावक भी दिखाई दिए। सभी विद्यार्थियों को जांच के बाद प्रवेश दिया गया। गेट पर ही परीक्षार्थियों के आधार कार्ड और प्रवेश पत्र की जांच की गई। परीक्षा केंद्र में पहुंच कर विद्यार्थियों ने सिटिंग प्लान के अनुसार केंद्र में परीक्षा दी। इस दौरान कुल 335 बच्चों ने बुनियाद की परीक्षा दी और 18 बच्चे अनुपस्थित रहे। इस अवसर पर मॉडल स्कूल प्रभारी राजेश कुमार, सतबीर, मुकेश, जोधा सिंह, संजय शर्मा, पवन सिवाच, कृष्ण, अनुराग दलाल, सतपाल आर्य, नीरज, सतीश कुमार, मेडम रिना, ममता व विनीता आदि मौजूद थे।
*यह है योजना*
नारनौंद खण्ड शिक्षा अधिकारी अमनदीप सिंह, बीआरपी अंजना बिश्नोई व बीआरपी सुमित्रा ने बताया कि इस योजना के तहत कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले परीक्षार्थी चयनित होने पर दो साल के निशुल्क एनटीएसई, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना व कक्षा 10वीं तक की प्रतियोगिताओं के लिए निशुल्क तैयारी करेंगे। विकल्प फाउंडेशन की ओर से विशेष शिक्षक इन विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाएंगे। खंड स्तर पर परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी जिला स्तर की परीक्षा में हिस्सा लेंगे। लेवल एक की परीक्षा में पास होने वाले बच्चे लेवल दो की परीक्षा देने के लिए चुने जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks