बरवाला के नजदीकी गांव का युवक हिसार में गिरफ्तार !
Youth of Kumbha Kheda village arrested in Hisar
*दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर मामले में गिरफ्तार।*
पुलिस चौकी कोर्ट कॉम्प्लेक्स टीम ने डिफेंस कॉलोनी हिसार गेट पर दहशत फलाने के लिए हवाई फायर करने के मामले में एक आरोपित कुम्भा खेड़ा निवासी सविन उर्फ सीनू को थाना सिविल लाइन हिसार में आईपीसी की धारा 285 व आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 43 में गिरफ्तार किया गया है।
सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गस्त के दौरान गोविंद पैलेस से डिफेंस कॉलोनी की तरफ जा रही थी कि सूचना प्राप्त हुई कि डिफेंस कॉलोनी स्थित बाला जी पीजी में रहने वाले कुम्भा खेड़ा निवासी सविन उर्फ सीनू अपने कुछ दोस्तो के साथ शराब के नशे में डिफेंस कॉलोनी के आखरी गेट पर हवाई फायर कर जाट कॉलेज की तरफ भाग गया है। वहा आमजन में भय का माहोल बना हुआ है। पुलिस ने वहा लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो 3/4 लड़के वहा आपस में बहस कर रहे थे और एक लड़के ने रिवॉल्वर से फायर किया।
सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि आरोपित सविन उर्फ सीनू ने सार्वजनिक जगह पर फायर कर आमजन में भय फैलाने का काम किया है। जिस पर आरोपित के खिलाफ थाना सिविल लाइन हिसार में उपरोक्त अभियोग अंकित कर, आरोपित सविन उर्फ सीनू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित ने शराब के नशे में लाइसेंस शुदा रिवाल्वर से फायर किया था। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से रिवाल्वर बरामद कर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks