बिजली कर्मचारियों को आरोप ग्रामीणों ने बनाया बंधक, ग्रामीणों का आरोप बेवजह घरों में घुस कर महिलाओं से कर रहे थे छेड़छाड़ !
In Rajpura, power workers were held hostage and government work was obstructed.
ग्रामीण महिला ने कर्मचारी पर लगाया छेड़छाड़ की कोशिश का आरोप, जबरदस्ती से दरवाजा खोलने से दो महिलाएं घायल।
तहलका न्यूज नारनौंद
राजपुरा गांव में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम को बंधक बनाने का मामला संज्ञान में आया है। दूसरी तरफ ग्रामीणों ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगा है कि बिजली कर्मचारियों ने एक महिला के साथ छेड़खानी की। जबकि 2 महिलाओं का आरोप है कि बिजली कर्मचारी उस समय जबरदस्ती से घर में घुस गए, जब वो स्नान कर रही थी। जिसके कारण एक महिला को धक्का लगने के कारण वो गिर गई और उसकी जाड़ निकल गई। जबकि दूसरी की दरवाजे में उंगली आ गई। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
बिजली कर्मचारियों ने दी शिकायत में बताया कि आज सुबह ड्यूटी के दौरान चार बिजली कर्मचारी राजपुरा निवासी संदीप के घर पहुंचे तथा बिजली की लाइन चेक करने लगे। इस दौरान गांव के सरपंच सुनील व कुलदीप अपने 8 से10 अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे और हमें बंधक बना लिया तथा हमारे साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौज पर उतर आए। उस समय हमने जो वीडियो अपने फोन में बनाई थी। फोन छीन कर उस वीडियो को डिलीट कर दिया। इसकी जानकारी हमने नारनौंद थाना फोन कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो उससे पहले ही चारों बिजली कर्मचारी नारनौंद थाने में शिकायत दर्ज करवाने के लिए पहुंच गए थे।
वहीं दूसरी ओर संदीप की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में चारों बिजली कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज सुबह 4 की संख्या में बिजली कर्मचारी हमारे घर पर पहुंचे। जिनके नाम महेंद्र एएफएम, संजय एफएम, दलबीर व संदीप है। इनमें से तीन बिजली कर्मचारी हमारे घर की छत पर चढ़ गए तथा एक बिजली कर्मचारी ने मेरे घर के अंदर घुस कर मेरे साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। मेरे शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मेरे साथ छेड़छाड़ करने वाले चारों आरोपी बिजली कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। ताकि भविष्य में यह बिजली कर्मचारी किसी भी बिजली उपभोक्ता के साथ ऐसा दुर्व्यवहार न कर पाएं।
इस बारे में बताओ कि सरपंच सुनील ने बताया कि गांव में अधिकतर घरों पर सोलर प्लेट लगी हुई हैं जिसके कारण ग्रामीण दिन के समय अपने घरों में बिजली लाइन को बंद कर देते हैं। ताकि भारी-भरकम बिल से छुटकारा मिल सके। सरपंच ने बताया कि जब बिजली के मीटर घरों के बाहर लगे हुए हैं तो उसके बाद ग्रामीण बिजली की चोरी कैसे कर सकते हैं वही कर्मचारियों द्वारा बनाया गया है वो बिल्कुल निराधार है। बिजली कर्मचारियों द्वारा की गई जबरदस्ती से एक महिला की जाड़ निकल गई। जबकि एक महिला की दरवाजे में उंगलियां आ गई। जिसके कारण ग्रामीणों ने उनको ऐसा करने से रोका था और माफी मांगने पर उन्हें वहां से जाने दिया था। ग्रामीणों में उनके साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता और ना ही उनसे मारपीट की। सरपंच सुनील ने बताया कि बिजली कर्मचारियों ने खुद ही अपने एसडीओ को गांव में आने के लिए बोला था लेकिन एसडीओ के आने से पहले ही वह नौ दो ग्यारह हो गए।
इस संबंध में नारनौंद थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि नारनौंद थाने में बिजली कर्मचारी व गांव राजपुरा के ग्रामीणों की लिखित शिकायत आई हुई है। हमारे पुलिस अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks