स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार के नजदीकी गांव से जुआ और सट्टेबाजी में संलिप्त 5 युवकों को किया काबू, 24160 रुपए बरामद !


तहलका न्यूज ‌: हिसार :‌सुनील कोहाड़ 

    हिसार पुलिस ने जुवारियो और सट्टेबाजी पर कार्रवाई करते हुए 5 युवकों को काबू कर उनसे जुआ और सट्टा में प्रयोग 24160 रुपए बरामद किए है।  





     उप निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि थाना आदमपुर पुलिस टीम ने गांव बगला के पास बनी खेतो की ढाणी के पास खाली प्लॉट में जुआ खेलने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए रेड कर खाली प्लॉट में लाइट लाइट लगा जुआ खेल रहे 4 व्यक्तियों को काबू किया। नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम ढोबी निवासी अमरदीप, काबरेल निवासी कुलदीप, बगला निवासी राजेश और चनी बाड़ी, राजस्थान निवासी वेदपाल बताया। रेड के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी अमरदीप से जुआ में प्रयोग 1250 रुपए, कुलदीप से 1230 रुपए, राजेश से 1150 रुपए, वेदपाल से 12050 रुपए और बीच में अखबार के टुकड़े पर पड़े ताश के पत्तो सहित 7120 रुपए बरामद किए। बरामद कुल 22800 रुपए और ताश के पत्तो को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त आरोपितों के खिलाफ थाना आदमपुर में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। 






     इसके अलावा पुलिस चौकी अर्बन एस्टेट पुलिस ने सूचना के आधार पर इंद्रा नगर हिसार से बोगस ग्राहक भेज सट्टा खाईवाली कर रहे एक युवक को काबू कर पर्चा सट्टा और सट्टे में प्रयोग 1360 रुपए बरामद किए। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सातरोड खास हाल किरायेदार इंद्रा नगर हिसार निवासी दीपक बताया। बरामद धनराशि और पर्चा सट्टा को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त दीपक के खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्रवाई की गई।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |