माथे पर तिलक लगाकर स्कूल पहुंचे छात्रों को टीचर ने दी तेजाब से साफ करने की धमकी, अभिभावकों का हंगामा !
यमुनानगर / तहलका न्यूज
डीएवी पब्लिक स्कूल ( DAV public school ) में चोटी रखने और तिलक लगाकर स्कूल में पहुंचने वाले छात्रों को एसिड से मिटाने की धमकी देने वाले शिक्षक के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा फुट पड़ा। इसको लेकर वीरवार को स्कूल में जमकर हंगामा हुआ। बाद में स्कूल प्रबंधन ने गलती मानी तो मामला शांत हुआ।
देखें वीडियो: इसी खबर का
स्कूली छात्रों के अभिभावक सुनील व भरत त्यागी ने बताया कि उनके बच्चे 11वीं और 12वीं में डीएवी स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल की शिक्षिकाएं उनके बच्चों को चोटी रखने और तिलक लगाने के कारण प्रताड़ित करती रहती हैं।
अभिभावकों ने बताया कि बताया कि बुधवार को जब उनके बच्चे तिलक लगाकर स्कूल पहुंचे तो टीचर ने दोबारा तिलक लगाकर आने पर उसे तेजाब से साफ करने की धमकी दी। यह बात छात्रों ने अपने अभिभावकों को बता दी। इसके बाद अभिभावक मां भारती जन जागृति फाउंडेशन के सदस्यों के साथ वीरवार को स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। हंगामे को बढ़ता देख स्कूल प्राचार्य ने लोगों को बातचीत के लिए अपने कार्यालय में बुलाया और भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने बताया कि अगर छात्र स्कूल यूनिफार्म के साथ अपनी परंपरा का अनुसरण कर स्कूल में आते हैं तो उन्हें पूरा अधिकार है। ये गलत नहीं है। परंतु इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। यदि शिकायत आती है तो जांच उसकी करवाई जाएगी।
डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल वीके कासिव ने बताया कि तेजाब से तिलक मिटाने के आरोप निराधार हैं। चोटी (शिखा) और तिलक रखने का भी विरोध नहीं किया गया है. स्कूल किसी के धर्म, आस्था, विचार व अभिव्यक्ति की आजादी का विरोध नहीं करता है। इस मामले में अभिभावकों से बात हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks