टोल नाके पर किसानों का धरना खत्म, इन मांगों पर सहमति के बाद धरना खत्म !
टोल प्रसाशन और पुलिस प्रसाशन के साथ आज चौथे दौर की मीटिंग में किसानों की चौथे दिन जीत हुई। लाधड़ी़-चिकनवास टोल पर धरना प्रदर्शन चौथे दिन जीत के बाद समाप्त !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हिसार के लाधड़ी-चिकनवास टोल पर किसान नेता संदीप धीरनवास पर हुए जानलेवा हमले के बाद से किसानों ने टोल नाकों पर डेरा डाल दिया था और टोल फ्री करवा दिए थे। वीरवार को प्रशासन ने किसानों और टोल प्रबंधन के बीच चौथे दौर की वार्ता हुई। जिसमें किसानों की मांगों पर सहमति बन गई। जिसके बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। कमेटी के नेताओं ने कहा कि चौथे दौर की मीटिंग पूर्ण रूप से सफल रही।
डीएसपी अशोक कुमार व रोहतास, टोल के जीएम अशोक यादव सहित 20 सदस्यीय धरना कमेटी की मीटिंग सफल रही सभी मांगों पर बनी सहमति
24 तारीख को संयुक्त मोर्चा की मीटिंग है आंदोलन दौबारा शुरू हुआ होगा।
लाधड़ी़-चिकनवास टोल पर किसान नेता पर जानलेवा हमले के खिलाफ लाधड़ी़-चिकनवास टोल पर चौथे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा और टोल फ्री रहा। किसानों की एक बार जीत हुई। लाधड़ी़-चिकनवास टोल पर धरना प्रदर्शन चौथे दिन जीत के बाद समाप्त हुआ।
लांधड़ी-चिकनवास धरना कमेटी के नेताओं ने जारी एक प्रेस ब्यान में बताया कि आज चौथे दौर की मीटिंग डीएसपी, एसडीएम और टोल के जीएम सहित 20 सदस्यीय धरना कमेटी की मीटिंग सफलता पूर्ण रही। सभी मांगों पर सहमति बन गई है। लांधड़ी-चिकनवास टोल धरना प्रदर्शन पर लांधड़ी,कुलेरी और जगाण गांवों व परिवार के लोगों ने आकर कमेटी से मांगी माफी और कहा कमेटी जो फैसला करेगी वो हमें मान्य होगा। हम कमेटी के साथ है हमारे बच्चों ने गलती की है उन्हें माफ किया जाए।
*धरना कमेटी की ये थी मुख्य मांगें:-* संदीप धीरणवास पर झूठा मुकदमा खारिज़ हो।
संदीप धीरणवास को घेरेबंदी करके जानलेवा हमला करने वाले टोल मैनेजर सहित 12 लोगों पर 307 का मुकदमा दर्ज हो।
गुडों का अड्डा केंटीन तुरंत बंद हो।
सभी दोषी टोल कर्मचारियों को इस टोल से हटाया जाएं।
15 किलोमिटर तक के एरिया के लोगों का टोल फ्री हो।
*इन सभी मांगों पर बनी सहमति:-*
संदीप धीरणवास पर लगा झूठा मुकदमा खारिज़ होगा।
सभी दोषियों को गिरफतार कर लिया गया है सभी पर मुकदमे दर्ज होगें।
टोल का पूरा स्टाफ बदल दिया गया मैनेजर का टरमिनेटर किया गया।
गुंडों का अड्डा केंटीन का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।
पूरे देश की झंडा और आई कार्ड वाली गाड़ी टोल फ्री रहेगी।
लांधड़ी-चिकनवास धरना कमेटी के सदस्य जो प्रसाशन के साथ मीटिंग में शामिल रहे विकास सिसर, मीत मान, संदीप सिवाच, कुलदीप खरड़, कर्मजीत सालम खेड़ा, हरगोविंद संदीप का भाई, दशरथ देपल, प्रदीप मलिक, रणबीर मलिक , राजिव मलिक, हर्षदिप गिल, सरदानन्द राजली, विजेंद्र भांभू, सुरेंद्र आर्य, गोपाल नगथला, कुलदीप बुड़ाक, राममेहर सिवाच, अनिल गोरछी, सुरजभान डाया, सतबीर डुड्डी, राजू खरड़, भूरा राम सिवानी, केडी आग्रोहा, समुद्र नम्बरदार, मंहेद्र बैनीवाल, मुन्ना गोदारा, सुधीर सिंघवा, सतबीर इशरहेड़ी आदि कमेटी सदस्य मौजूद रहे।
स्कूल में तिलक लगाकर जाने पर बवाल
*संयुक्त किसान मोर्चा,हिसार*

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks