स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नाजायज तरीके से निलंबित किए गए अधिकारी व जेई के समर्थन में दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन !

Protest on second day in support of illegally suspended officer and JE


हांसी : अजय शर्मा / तहलका न्यूज 

निगम मैनेजमेंट द्वारा नाजायज तरीके से निलंबित किए गए सिटी एसडीओ रणबीर सिंह व कनिष्ठ अभियंता राज सिंह यादव के निलंबन के विरोध में ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन(सम्बंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) द्वारा विरोध  प्रदर्शन प्रधान राजेंद्र सैनी की अध्यक्षता में की गई।मंच संचालन सचिव राजेश सैनी ने किया।








निगम मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 प्रदर्शन को संबोधित करते हुए  यूनिट प्रधान सुरेंद्र हुड्डा, यूनिट मुख्य सलाहकार विनोद दुहन कहा कि दिनांक 15 नवंबर को नगर पालिका की स्ट्रीट लाइटिंग ठीक करते समय मेनपाल नामक नगरपालिका के कर्मचारी को करंट लगने से मृत्यु हो गई थी यूनियन के प्रतिनिधी अधिक्षक अभियंता हिसार से इस मामले में बात की ओर सही वास्तविक स्थिति के बारे में अवगत कराया। 










बिजली निगम मैनेजमेंट पर आरोप लगाते हुए यूनिट प्रधान सुरेंद्र हुड्डा ने कहा कि निगम में कर्मचारियों के पास लोडिंग, अनलोडिंग के लिए कोई पिछले तीन साल से निगम वाहन नहीं है ना ही  पिछले 4 साल से सुरक्षा उजार मिले हैं । कर्मचारियों का मजबूरीवश दबाव में काम करना पड़ रहा है। मीटिंग के अंत में फैसला करते हुए कहा कि कल पूरी यूनिट कार्यकारिणी की मीटिंग बुलाई जाएगी और अगले बडे आंदोलन की घोषणा की जाएगी। बिजली निगम मैनेजमेंट को अपने तानाशाही रवैया दिखाते हुए निर्दोष कर्मचारियों को गलत तरीके से निलंबित किया गया। यूनियन लगातार कर्मचारियों की मांगों के लिए आंदोलनरत है। निगम ने लगातार कर्मचारी विरोधी फैसले ले रही है ।आज यूनियन के दबाव में निलंबित  एसडीओ रणबीर सिंह व जेई राज सिंह यादव को बहाल कर दिया लेकिन यूनियन आफिस आर्डर रद्द करवाने की मांग निगम मैनेजमेंट से कर रही है।इस प्रकार की कार्यवाही की यूनियन कडे शब्दों में निन्दा करतीहै।








आज की मीटिंग में यूनिट सचिव रोहताश शर्मा, विनोद दुहन, अमरजीत यादव, राजेश सैनी, विकास अरोड़ा, राजेन्द्र घोडैला, भीम बडाला, राज सिंह, जोनी कुमार, राजेश, रमेश कुमार आदि कर्मचारी शामिल हुए


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |