मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारीयों डिपो में किया सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन :- सांझा मोर्चा
Haryana Hind News Vigorous protest against the government in roadways employees depot regarding demands
सिरसा : अजय शर्मा / तहलका न्यूज
रोडवेज कर्मचारीयों के अर्जित अवकाश कम करने के विरुद्ध व लम्बित मांगों को लेकर 15 दिसम्बर 2022 को सभी डिपो में सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया व 11 जनवरी को ACS कार्यालय चंडीगढ़ में सांझा मोर्चा के आह्वान पर मास डेप्यूटेशन में बढ़-चढ़ कर भाग लेगें।
सिरसा डिपो में सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया जिसकी अध्यक्षता सांझा मोर्चा सिरसा डिपो के नेता मदनलाल खोथ, रामकुमार चुरनिया व सांझा मोर्चा डबवाली सब डिपो नेता पृथ्वी सिंह चाहर ने की और इस मौके पर एसएसआई कृष्ण कुमार, लाधूराम, चालक करण सिंह, मैकेनिक चमनलाल आदि कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया !
नेताओं ने बताया की राज्य कमेटी सांझा मोर्चा के आवाह्न पर कर्मचारियों की मांगों को लेकर आज 15 दिसंबर को सिरसा डिपो में सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया और इसी दौरान महाप्रबंधक महोदय के माध्यम से परिवहन विभाग के प्रधान सचिव को ज्ञापन भी भेजा गया!
नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों की छुट्टी अर्जित करने को लेकर जारी करने के पत्र को वापस लेने की मांग करते हुए परिवहन विभाग के प्रधान सचिव के इस तुगलकी फरमान की घोर निंदा करते हुए चेतावनी दी कि ज्ञापन सौंपने के बाद भी प्रधान सचिव ने कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो 11 जनवरी को सांझा मोर्चा का मांस डेपुटेशन चंडीगढ़ पहुंचेगा!
चाहर ने कर्मचारी विरोधी नीतियों की घोर निंदा करते हुए कहा कि रोडवेज कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कर्मचारियों के अर्जीत अवकाश करने व लम्बित मांगों को बार बार मान लेने के बावजूद लागू नहीं करने से कर्मचारियों में भारी रोष है। सरकार की वादाखिलाफी व हठधर्मिता के विरुद्ध सांझा मोर्चा निर्णायक आंदोलन करने पर मजबूर होगा ।
पुलिस द्वारा पकड़े गए चोरों से सैकड़ों बोरी सरसों, ट्रक, पिक अप गाड़ी सहित अन्य सामान बरामद !
मांग
1.चालक,परिचालक निरीक्षक,उप निरीक्षक, कर्मशाला के कर्मचारियों के देय अर्जित अवकाश कटौती बारे क्रमांक 5066-93 A2/E3/ दिनांक 20/9/ 2022 को जारी आदेशों को वापस लिया जाए।क्रमांक 4071-86 A2/E4 दिनांक 3/2/1984 की हिदायतों अनुसार देय अर्जित अवकाश व सभी लाभ दिए जाएं।
2. ऑनलाइन तबादला पॉलिसी लागू करने से पहले आपसी स्थान्तरण तबादले खोले जाएं।
3.लम्बे समय से लंबित लिपिकों/ टिकिट वरिफायर की प्रमोशन की अति शीघ्र की जाए। डिपो स्तर पर कार्यालय में सांख्यिकी सहायक ,सहायक लेखाकार, जूनियर ऑडिटर के पदों से कार्यालय अधीक्षक के पद पर प्रमोशन का अनुभव 12 वर्ष की बजाए 5 वर्ष किया जाए।
4.ट्रांसपोर्ट रूल 1995 में संशोधन करके मुख्यालय व क्षेत्रीय डिपो में कार्यरत लिपिकों की सीनियरिटी एक की जाए।
5. विभाग के बेड़े में बढ़ती आबादी अनुसार 10000 सरकारी बसों को शामिल किया जाए ।
6. NPS बंद कर पुरानी स्कीम बहाल की जाए।
7 .परिचालकों व लिपिको का वेतनमान 35400 किया जाए।
5.1992 से 2003 के मध्य लगे सभी कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का किया जाए ।
8. हरियाणा कोशल रोजगार निगम को भंग किया जाए। सभी प्रकार के रिक्त पदों पर पक्की भर्ती की जाए।
9. सभी कर्मचारियों की वेतन विसंगति को दूर की जाए।
10. वर्ष 2016 में सभी प्रकिया पूर्ण उपरांत भर्ती किये गए चालकों को पक्का किया जाए। दादरी डिपो में पार्ट-2 के तहत लगे 52 हेल्परों को पॉलिसी बनाकर पक्का किया जाए।
पंचायत का चार्ज संभालते ही लोहारी राघो की पंचायत ने कर दिया अनोखा काम, पूरे प्रदेश में चर्चा !
11. चालकों को अड्डा इंचार्ज का नया पद सृजित करके प्रमोशन की जाए।
12. विभाग में जोखिम भरी ड्यूटी करने वाले सभी कर्मचारियों को 5000 रुपए जोखिम भत्ता दिया जाए।
13. कर्मशाला व स्टोर में कार्यरत तकनीकी वेतनमान से वंचित कर्मचारियों को तकनीकी वेतनमान दिया जाए।
14. आरक्षित श्रेणी के कर्मचारियों को प्रमोशन में रोस्टर प्रणाली लागू कर बैकलॉग पूरा किया जाए।
15. डिपो स्तर पर कार्यालयों की काम की अधिकता देखते हुए हर ब्रांच में सहायक के नए पद बढ़ाएं जाएं व डिपो में कम से कम 4 जूनियर ऑडिटर के पद बढ़ाए जाएं तथा नॉर्म 0.04 से बढ़ाकर 0.05 किया जाय।
16. कर्मशाला में वर्षों से खाली पड़े रिक्त पदों पर भर्ती की जाए, कर्मशाला में 2018 में लगे ग्रुप D व अन्य कर्मचारियों की प्रमोशन की जाए। कर्मशाला के सुपरवाइजर की प्रमोशन हेड से SSI के लिए सभी ट्रेड हैड को जोड़ा जाए।
17.एक्स ग्रेशिया नीति में लगाई गई शर्त को हटाया जाए ।।
18. एचआरईसी गुड़गांव में ठेकेदारी प्रथा पर रोक लगाई जाए, आवश्यकतानुसार एच आर ई सी में स्थाई भर्ती की जाए, HREC कर्मचारियों को हरियाणा रोडवेज का अभिन्न अंग मानते हुए रोडवेज कर्मचारियों की तरह सभी लाभ दिया जाए।
19. विभाग में कार्यरत वाशिंग ब्वाय व सफाई कर्मचारीयों की कर्मशाला में तकनीकी रिक्त पदों पर प्रमोशन की जाए।प्लम्बर,बोरर, ग्लास कटर, सफाई कर्मचारी,वासिंग ब्वायं सहित सभी पदों पर हैड के पद सृजित कर प्रमोशन की जाए।
20. हरियाणा सरकार की अधिसूचना अनुसार किराया राउंड फिगर में किया जाए।
21. मुख्यालय द्वारा जारी सभी प्रकार के आदेशों को सभी डिपो में एक समान लागू किया जाए ।
22. वर्दी, जूते एवं कर्मशाला कर्मचारियों का रात्रि भत्ता सहित अन्य भत्तों में महंगाई अनुसार बढ़ोतरी की जाए।
23. वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कर्मचारियों के वेतनमान में अंतर दूर किया जाए।
24. विभाग के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को पुलिस कर्मचारियों की भांति एक माह के वेतन के समान बोनस दिया जाएं। पांच वर्ष के बकाया बोनस का भूगतान शिघ्र किया जाए।
25. ट्रांसपोर्ट एक्ट 1961अनुसार 8 घंटे की ड्यूटी ली जाए, 8 घण्टे से ज्यादा ड्यूटी का ओवरटाइम दिया जाए।
26. सभी प्रकार की बीमारियों के लिए मैडिकल कैशलेश सुविधा दी जाए।
27. विभाग में कार्यरत सभी कैटेगिरी के कर्मचारियों की प्रमोशन तय समय मे की जाए।
28. आंदोलन के दौरान की गई उत्पीड़न की कार्रवाई समाप्त की जाए।
जारीकर्ता :-
पृथ्वी सिंह चाहर
प्रधान
M. 9813422201

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks