स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पंचायत का चार्ज संभालते ही लोहारी राघो की पंचायत ने कर दिया अनोखा काम, पूरे प्रदेश में चर्चा !

 निगरानी समिति बनाने वाला हरियाणा का पहला गाँव बना लोहारी राघो, नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत ने चार्ज संभालते ही सबसे पहले बनाई निगरानी समिति



हरियाणा सरकार की गाईडलाईन के मुताबिक सबसे पहले निगरानी कमेटी बनाकर स्थापित किया कीर्तिमान  




नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 

 गाँव के विकास कार्यों को तीव्र रफ्तार देने व ग्राम पंचायत में किसी भी तरह के भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए हरियाणा के जिला हिसार के नारनौंद उपमंडल के गाँव लोहारी राघो ने ऐतिहासिक पहल कर दी है। हरियाणा सरकार की गाइडलाईन के मुताबिक गाँव में सबसे पहले निगरानी समिति बनाने वाली नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत लोहारी राघो हरियाणा की पहली ग्राम पंचायत बनने जा रही है। हाल ही के पंचायत चुनाव में प्रदेश की नवनिर्वाचित 6228 ग्राम पंचायतों में से सबसे पहले निगरानी कमटी गठित करने का कीर्तिमान स्थापित कर गाँव लोहारी राघो की छोटी सरकार ने न केवल भ्रष्टाचार के प्रति कड़ा संदेश दिया है अपितु यह ग्राम पंचायत प्रदेश के अन्य गाँवों के लिए प्रेरणास्त्रोत भी बनी है। नवनिर्वाचित सरपंच सोनू सरोहा व गाँव के सभी 18 पंचों ने 14 दिसंबर को अपना चार्ज संभालते ही सबसे पहले निगरानी समिति को अंतिम रुप दिया। सरपंच सोनू सरोहा ने बताया कि रविवार को होने जा रही ग्राम पंचायत की बैठक में चर्चा के बाद निगरानी समिति पर फाइनल मुहर लगा दी जाएगी। ग्राम सचिव राजपाल ने बताया कि वे ग्राम पंचायत की आगामी बैठक में सरकार द्वारा तय मापदंडों के मुताबिक निगरानी कमेटी को फाइनल व अंतिम रुप दे देंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार रोकने व गाँवों के विकास कार्यों में सहयोग के लिए हाल ही में 3 दिसंबर 2022 को नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रदेश की सभी पंचायतों को गाँवों में निगरानी समितियां बनाने की सलाह दी थी। सीएम मनोहर लाल के की इसी सुझाव पर अमल करते हुए गाँव लोहारी राघो की नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत ने चार्ज ग्रहण करते ही सबसे पहले गाँव में निगरानी समिति का गठन कर ऐतिहासिक पहल कर दी है।  











भ्रष्टाचार पर लगाम तो विकास कार्यों में सहयोग करेगी निगरानी समिति : सरपंच 

सरपंच सोनू सरोहा के मुताबिक वे मनोहर सरकार के फार्मूले की तर्ज पर ग्राम पंचायत का हर कार्य पारदर्शिता के साथ करना चाहते हैं। इसी मकसद से सबसे पहले निगरानी समिति गठित करने का काम किया है। सरपंच के मुताबिक पंचायत के किसी भी कार्य में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा। इस नवगठित निगरानी कमेटी से गाँव के विकास कार्यों में भी मदद ली जाएगी। गाँव के हर विकास कार्य में यह निगरानी कमेटी कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी। 









कमेटी में एससी, बीसी व महिला पंचों समेत होंगे ये सदस्य 

नवचयनित ‘लोहारी राघो निगरानी समिति’ में सरपंच सोनू सरोहा, एससी व महिला पंच कविता खटक, पंच विजय कम्बोज, सुरेश सैनी, डॉ. राजकुमार मुंडा,  पूर्व सरपंच चंद्रकांता चांदना, पूर्व पंच बनवारी लाल, अशोक कुमार इंदौरा, दिलबाग सिंह नायक, कृष्ण जांगड़ा, गुलशन पुत्र राजेंद्र कुमार, सात्वीक चावला(छाजू), हरीकृष्ण कम्बोज व कृष्ण कुमार पूनिया समेत कई अन्य सदस्य शामिल हैं। 










लोहारी राघो के नाम होगी बड़ी उपलब्धि 

सरपंच सोनू सरोहा का मानना है कि संभवत: गाँव लोहारी राघो निगरानी कमेटी बनाने वाला हरियाणा का पहला गाँव बनेगा क्योंकि अब से पहले किसी भी नवनिर्वाचित पंचायत द्वारा निगरानी कमेटी बनाए जाने बारे में कोई समाचार सुनने को नहीं मिला है। यदि हरियाणा सरकार ग्राम पंचायत लोहारी राघो को सबसे पहले निगरानी कमेटी बनाने का खिताब देती है तो यह गाँव लोहारी राघो व जिला हिसार के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।


तिलक लगाकर स्कूल जाने पर बवाल


Big Breaking: भारत चीन बॉर्डर पर तनातनी, देखें वीडियो

हिसार की महिला सरपंच को ग्राम सचिव ने थमा दिया बारह साल पहले का रिकार्ड, ग्रामीणों ने किया हंगामा, करेंगे जिला उपायुक्त से शिकायत !


नारनौंद क्षेत्र में महम चौबीसी के दो युवकों की हत्या की साजिश रचने वाला जींद जिले का युवक 2 दिन के पुलिस रिमांड पर !

Panchayat of Lohari Ragho became a source of inspiration for all Gram Panchayats of Haryana, Historic initiative to prevent corruption in Gram Panchayat, Haryana news Lohari Ragho became the first village in Haryana to form a monitoring committee, the newly elected Gram Panchayat formed the first monitoring committee as soon as it took over the charge.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |