हिसार पुलिस द्वारा पकड़े गए चोरों से सैकड़ों बोरी सरसों, ट्रक, पिक अप गाड़ी सहित अन्य सामान बरामद !
हिसार: सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हिसार पुलिस की वाहन चोरी निरोधक दस्ते ने आर्य नगर स्थित एक आयल मिल से सरसों व अन्य सामान चोरी करने के मामले में तीन लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। 2 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान आरोपितों से सैकड़ों बोरी सरसों, मोटर स्व, लाखों रुपए का स्पेयर पार्ट्स व नगदी बरामद की है। पुलिस रिमांड के बाद तीनों आरोपितों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
17 अप्रैल 2022 को आजाद नगर पुलिस थाने में शिकायत दी गई थी कि आर्य नगर स्थित आयल मिल से सरसों की बोरियां मोटर मशीन का स्पेयर पार्ट चोरी हो गया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। हिसार पुलिस की वाहन चोरी निरोधक दस्ता टीम ने चोरी के मामले में बरवाला निवासी दीपक, बलियाली फतेहाबाद निवासी कृष्ण और पातन निवासी मनीष आजाद नगर पुलिस थाने में 17 अप्रैल 2022 को दर्ज मुकदमा संख्या 326 के तहत अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपितों से 127 बोरी सरसों, चार बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स मशीन मोटर और मशीनों के लाखों रुपए के स्पेयर पार्ट बरवाला के कमरे से बरामद की है। 2 दिन की पुलिस रिमांड के बाद आरोपितों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
प्रेस नोट
हिसार पुलिस
14.12.2022
*रिमांड के दौरान पुलिस ने बरामद की चोरी शुदा 127 बोरी सरसो।*
पुलिस अधीक्षक श्री लोकेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी निरोधक पुलिस टीम ने आर्य नगर हिसार स्थित ऑयल मिल से सरसों चोरी मामले में तीन आरोपियों पातन निवासी मनीष, बरवाला निवासी दीपक और बलियाली, फतेहाबाद निवासी कृष्ण को थाना आजाद नगर हिसार में आईपीसी की धारा 457/380 के तहत अंकित अभियोग संख्या 326 दिनाक 17.04.2022 में माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
सहायक उप निरीक्षक सूरजमल ने बताया कि रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपितों से 127 बोरी सरसों, 4 बड़ी इलेक्ट्रॉनिक मोटर और मशीनों के लाखो रुपए के स्पेयर पार्ट्स बरामद किए है। आरोपितों ने चोरीशुदा सरसो, मोटर और स्पेयर पार्ट्स को बरवाला में एक कमरे में छिपा रखे थे। आरोपितों ने आर्य नगर से गंगवा रोड़ पर स्थित महावीर ऑयल मिल्स नामक फैक्ट्री से सरसो, इलेक्ट्रिक मोटर और मशीनों के स्पेयर पार्ट्स चुराए और फैक्ट्री में लगी सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गए। जिसके बारे में महावीर ऑयल मिल्स नामक फैक्ट्री के मालिक सचिन जैन ने थाना आजाद नगर में 17.04.2022 को शिकायत दी थी।
सहायक उप निरीक्षक सूरजमल ने बताया कि आरोपित पेशेवर चोर है। आरोपितों ने गांव देवीगढ़ पूनिया के पास खेत से नरमा, बाधो पट्टी से सैट्रिंग का सामान, बनभौरी रोड़ बरवाला से एक ट्राली और अनंत राम अस्पताल बरवाला के पास स्थित एक दुकान से लाखो रुपए का डीजे का सामान चोरी किया था। आरोपित एक ट्रक और एक पिकअप गाड़ी साथ में रखते थे और उसमे खुद ही चोरी का सामान भरते और उसे काम से कम कीमत पर भी बेच देते थे। पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के समय इनसे वारदात में प्रयोग ट्रक, पिकअप गाड़ी, 90 हजार रुपए, ट्राली और लगभग 4 लाख रुपए का डीजे का सामान पहले बरामद किए थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks