स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार के नजदीकी गांव की महिला सरपंच को ग्राम सचिव ने थमा दिया बारह साल पहले का रिकार्ड, ग्रामीणों ने किया हंगामा, करेंगे जिला उपायुक्त से शिकायत !

 

हरियाणा की बड़ी खबरें देखने के लिए इस नीली लाइन पर क्लिक करें


हिसार :  सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


  पंचायत चुनाव के बाद पंचायत चुने गए प्रतिनिधियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ भी ले ली है और बुधवार को ग्राम सचिवों द्वारा सरपंचों को पिछला रिकॉर्ड सौंपा गया। लेकिन हिसार जिले के नजदीकी गांव मैं उस समय हंगामा हो गया जब ग्राम सचिव ने सरपंच को सन 2010 का रिकॉर्ड थमा दिया। यह रिकॉर्ड देखते हैं सरपंच प्रतिनिधि के होश उड़ गए। उन्होंने कहा कि यह रिकॉर्ड तो पुराना है। यह बात सुनकर ग्रामीण भड़क गए और हंगामा कर दिया। स्थिति को भागते हुए ग्राम सचिव एड़ियों को थूक लगाकर मौके से भागने में सफल हो गया।





ग्राम सचिव रमेश कुमार बुधवार को नवनिर्वाचित सरपंच गीता को पंचायत का रिकॉर्ड देने के लिए गांव की चौपाल में पहुंचे थे। जाते ही तो उन्होंने सरपंच व पंचों और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जानकारी दी और गांव के विकास पर चर्चा की जब रिकॉर्ड सोचने की बात आई तो ग्राम सचिव ने सरपंच को 2010 का रिकॉर्ड दे दिया। इसको देखकर सरपंच प्रतिनिधि सिर चकरा गया और वो भड़क गए और कहा कि इसका हम  क्या करेंगे हमें तो पिछली पंचायत का रिकॉर्ड चाहिए। यह बात सुनते हैं मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्राम ग्राम सचिव तुरंत स्थिति को भांप गया और कहा कि आवाज रिकॉर्ड करने के लिए नहीं आया, बल्कि सरकारी योजनाओं से अवगत करवाने के लिए आया था। इसलिए उनको रिकॉर्ड वीरवार को दिया जाएगा। यह कहकर ग्राम सचिव वहां से चल दिए। ग्राम सचिव के ईश्वर के प्रति ग्रामीणों में काफी रोष बना हुआ है, उन्होंने इसकी शिकायत करने का मन भी बना लिया है।





गांव की नवनिर्वाचित सरपंच गीता ने बताया कि पूरी जांच पड़ताल करने के बाद ही रिकॉर्ड को संभालेंगे। इस मामले को लेकर जिला उपायुक्त से शिकायत की जाएगी। ग्राम सचिव के इस व्यवहार से लग रहा है कि पिछले पंचायत में ग्राम सचिव ने शायद काफी धांधली की हुई है। अपनी चोरी छिपाने के लिए ही 2000 10 तारीख कार्ड देकर हमें गुमराह करना चाहता था। ताकि उसकी गलतियों पर पर्दा पड़ सके। 





इस संबंध में ग्राम सचिव रमेश कुमार ने बताया कि नई पंचायत के पंचों व सरपंच के साथ ग्राम सभा की बैठक बुलाई गई थी।  इसमें सरकार की योजनाओं के बारे में पंचों व सरपंच को जानकारी देने की और ग्राम के विकास पर चर्चा करनी थी। ताकि चार्ज संभालने से पहले पूरी तरह से अपने कार्यों के प्रति सजग हो सकें। आज रिकॉर्ड देने का कोई प्रोग्राम नहीं था। सरपंच को रिकॉर्ड वीरवार को दिया जाएगा।



ये भी पढ़ें



जाट कॉलेज से अगवा छात्रा बरामद, अपहरण करने के मामले में दो गिरफ्तार, छात्रा ने शादी से मना किया तो अंशुल चहल ने रची अपहरण की पटकथा !



सोलर पंप लगाएं, डीजल व बिजली बचाएं, मिलेगी 75 प्रतिशत सब्सिडी, इसी महीने से आनलाईन आवेदन शुरू !


हिसार के नजदीकी गांव की महिला सरपंच को ग्राम सचिव ने थमा दिया बारह साल पहले का रिकार्ड, ग्रामीणों ने किया हंगामा, करेंगे जिला उपायुक्त से शिकायत !









 हरियाणा, ताजा खबर, हिसार जिले के गांव, Latest news Hisar today, Hisar news Today, Hisar news Today Live, breaking News Haryana, 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |