स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद बरवाला मार्ग पर कार सवार युवकों ने तीन दोस्तों पर बरसाई लाठियां, मामला दर्ज थे



 हरियाणा की बड़ी खबरें देखने के लिए नीले रंग की लाईन पर टच करें

हिसार: सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


जींद बरवाला मार्ग पर गांव पनिहारी के पास कार सवार दो युवकों पर पीछे से दो गाड़ियों में सवार होकर आए करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने लाठियों से हमला कर दिया और ग्रामीणों को आता देख मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 






पुलिस को दिए बयान में गुरमीत ने बताया कि प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वो अपने दोस्त पनिहारी निवासी नवीन और आजाद नगर हिसार निवासी सचिन के साथ अपनी कार में सवार होकर बरवाला से पनिहारी गांव जा रहे थे कि जैसे ही वह पनिहारी गांव के जलघर के पास पहुंचे तो पीछे से आई एक स्विफ्ट गाड़ी ने उनका रास्ता रोक लिया। वो वह कुछ समझ बातें की इतने में ही वहां पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी पहुंच गई और उनसे दोनों गाड़ियों में से 15-16 युवक उतर।  उन लोगों के हाथों में लाठी-डंडे गंडासी थे । जबकि एक युवक देसी कट्टे जैसा अवैध हथियार लिए हुए था। गाड़ी से उतरते ही उन्होंने उनको गाड़ी से नीचे उतार कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। डंडों की मार के कारण वह जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। तो चीख की आवाज सुनकर ग्रामीण उनकी तरफ दौड़ पड़े। बदमाश ग्रामीणों को आता देख मौके से भाग गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 पर दी और तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।









गुरमीत के बयान पर बरवाला पुलिस ने संदीप नवीन और भूरा व करीब एक दर्जन अन्य युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |