इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से चोरी के मामले में एक गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में चोरी का सामान बरामद!
arrested in connection with theft from electronics shop
हिसार सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
बरवाला पुलिस ( Barwala police ) ने इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान ( electronics shop ) से चोरी ( theft ) के मामले में कार्रवाई करते हुए शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर उसकी तो उसने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान उसके घर से समान बरामद कर लिया गया है। पुलिस रिमांड के बाद आरोपित को अदालत ( Hisar court ) में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
मुख्य सिपाही कुलदीप सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से चोरी के मामले में आरोपित वार्ड नंबर 1 बरवाला निवासी बुधराम उर्फ सखु को गिरफ्तार कर अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपित के घर से 8.5 किलोग्राम कॉपर की तार बरामद की है। आरोपित ने इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से कॉपर तार चोरी करके उसे अपने घर में छुपा दिया था। आरोपित को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वार्ड नंबर 1 बरवाला निवासी बुधराम उर्फ सखु को थाना बरवाला में आईपीसी की धारा 380 के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 1038 दिनाक 14.10.2022 में गिरफ्तार किया गया है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस चौकी पुराना बस अड्डा बरवाला में पंजाबी धर्मशाला के पास स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान के संचालक किशोरीलाल ने 12.10.2022 को उसकी दुकान से कॉपर तार और धनराशि चोरी होने के संबंध में शिकायत दी थी।
hisar news amar ujala today, Hisar Bhaskar, Haryana News, Latest news of Hisar Today Live ,Dainik Bhaskar Haryana Today , hisar bhaskar news paper today, hisar news amar ujala today

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks