स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

डीजे की दुकान में चोरी करने के मामले में हिसार के नजदीकी गांव के दो गिरफ्तार !

 डीजे का सामान चोरी मामले में दो गिरफ्तार, चोरी शुदा  सामान बरामद।

हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 




    पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह, आईपीएस के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए थाना आजाद नगर पुलिस ने कैमरी रोड़ स्थित डीजे साउंड की दुकान में हुई चोरी के मामले में दो आरोपितों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस पुलिस ने आरोपित युवकों से चोरी किया गया समान बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया। 










      थाना आजाद नगर हिसार में कैमरी रोड हिसार पर डीजे साउंड की दुकान संचालक दर्शन सिंह ने दुकान से डीजे का सामान चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। दी गई शिकायत में उसने बताया कि मैं डीजे साउंड का काम करता हु मेरी दुकान कैमरी रोड हिसार पर है। 06.12.2022 को रात में अज्ञात चोर ने मेरी दुकान का ताला तोड़ कर 2 बेस, 2 स्पीकर, 1 एम्प्लीफायर, 1 बिजली बोर्ड और वायरिंग चोरी करके ले गए। 









कैमरी निवासी मनदीप और धर्मेंद्र को थाना आजाद नगर हिसार में आईपीसी की धारा 457/380 के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 1028 दिनाक 09.12.2022 में गिरफ्तार किया गया है।  सहायक उप निरीक्षक घनश्याम ने बताया कि दी गई शिकायत पर उपरोक्त मुकदमा दर्ज कर उपरोक्त दो आरोपितों  को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने रात के समय दुकान का ताला तोड़ कर डीजे का सामान चोरी किया था। उसे बेचने की फिराक में थे कि पुलिस ने आरोपितों को दबौच लिया और चोरी शुदा संपूर्ण डीजे का सामान बरामद किया है। आरोपितों को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।







hisar news amar ujala today, Hisar Bhaskar, Haryana News, Latest news of Hisar Today Live ,Dainik Bhaskar Haryana Today , hisar bhaskar news paper today, hisar news amar ujala today,  Hisar Bhaskar, Haryana News, Latest news of Hisar Today Live,  Dainik Bhaskar Haryana Today, hisar bhaskar news paper today pdf, hisar news amar ujala today, Hisar Bhaskar, Haryana News, Latest news of Hisar Today Live ,Dainik Bhaskar Haryana Today , hisar bhaskar news paper today, hisar news amar ujala today

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |