देर रात रोहतक में चाकू मारकर युवक की हत्या, साथी गंभीर !
रोहतक : तहलका न्यूज
देर रात रोहतक इंदिरा कॉलोनी में लूट के इरादे से युवकों पर हमला कर दिया गया जिसमें एक युवक की मौत होगी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिस जगह पर घटना घटी वह पुलिस चौकी के बिल्कुल पास का ही एरिया है। इस मामले में कार्रवाई रेलवे पुलिस कर रही है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के रहने वाले राहुल, विकास और रामकेश रोहतक के शास्त्री नगर में किराए के मकान में रहते हैं और एक निजी कंपनी में काम करते हैं । उनके पास उनका रिश्तेदार आया हुआ था और मंगलवार रात करीब दस बजे तीनों अपने रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर वापस अपने कमरे पर आने के लिए वो इंदिरा कॉलोनी पुलिस चौकी के नजदीक रेलवे लाइन के बीच से होकर आ रहे थे कि रेलवे लाइन पर पहले से ही तीन युवक बैठे हुए थे। आरोप है कि उन्होंने चाकू दिखाकर तीनों से पैसे और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। जब युवकों ने उनका विरोध किया तो लुटेरों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के रबीगंज निवासी विकास की मौत हो गई। जबकि उसका साथी रामकेश निवासी धोबिया, सिद्धार्थनगर, यूपी गंभीर रूप से घायल हो गया।
इंदिरा कॉलोनी चौकी पुलिस ने मामले की सूचना जीआरपी थाने में दी। क्योंकि वारदात रेलवे लाइन के बीच में हुई थी। साथ ही घायल को पीजीआई में भर्ती करवाया। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए देर रात तक पुलिस छापेमारी करती रही, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
Haryana Rohtak News Young man stabbed to death in Rohtak late night, murder in Rohtak, murder in Haryana, latest news Rohtak, Rohtak Bhaskar, Rohtak bhoomi, Amar ujala Rohtak, crime news haryana, railway police, railway station in Rohtak, Uttar Pradesh news Today, india News live, Aaj Tak Top News, News 24 Live, up News Haryana, up youth murder in Haryana,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks