जींद का नया बस स्टैंड बना प्रशासन के गले की फांस, भाकियू ने बाजार बंद करवा दोपहर को किया प्रदर्शन !
जींद : तहलका न्यूज
जिनका नया बस स्टैंड शुरू है कुछ ही महीने हुए हैं। लेकिन बसों को कभी शहर के बीचो-बीच गुजरने पर सहमति नहीं बनती है तो ऑटो चालक इसके खिलाफ सड़कों पर उतर आते हैं। जिसके बाद बसों को बायपास रूट से बाहर के बाहर अपने ग्रुप पर भेज दिया जाता है। जिसके कारण छात्रों के साथ साथ आम जनमानस के साथ दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्योंकि नया बस स्टैंड शहर से काफी दूर है। ऐसे में ऑटो चालक मनमर्जी से किराया उसमें करते हैं। इसको लेकर भाकियू ने दुकानदारों से मिलकर बसों को शहर के बीचो-बीच चलाने की मांग को लेकर प्रशासन के साथ बातचीत की। लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ी तो भाकियू ने मंगलवार को बाजार बंद करवा कर शहर में प्रदर्शन किया और जिला मुख्यालय तक पहुंच गए।
रोडवेज बसों को शहर के अंदर से चलाने की मांग को लेकर भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासन आमजन की भावनाओं की कोई कदर नहीं कर रहा है। राजनीतिक दबाव में आकर बसों को शहर से न गुजार कर बाहर से निकाला जा रहा है, जिसके चलते शहर के दुकानदारों, छात्रों के साथ आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरवाला, नरवाना, हांसी, हिसार, कैथल रूट की बसों को पुराना बस अड्डे से गुजारा जाए ताकि ग्रामीण अंचल से आने वाले छात्र-छात्राओं और आम यात्रियों को शहर आने में परेशानी नहीं हो और ज्यादा किराया भी वहन नहीं करना पड़े।
'
भाकियू नेताओं की मांग है कि नरवाना, हांसी, हिसार, बरवाला और कैथल रूट की बसों के अलावा सफीदों तथा गोहाना रूटों पर चलने वाली बसों को भी पुराने बस अड्डे तक चलाने की मांग कर रही है । इन रूटों की बसों को नया बस अड्डा के साथ-साथ पुराने बस स्टैंड तक चलाया जाए, ताकि पुराने बस स्टैंड भी सुचारु रूप से चले और शहर से आने-जाने वाले यात्रियों को भी समय पर उचित परिवहन सेवा मिल सके, जिससे कि उन्हें ऑटो या ई-रिक्शा में सफर करने के लिए अधिक किराया वहन ना करना पड़े।
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंगलवार को सड़क पर उतर आए। पदाधिकारियों ने सुबह दुकानें बंद कराई और दोपहर में पैदल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया। लघु सचिवालय पहुंचकर नगराधीश को ज्ञापन सौंपा लेकिन बसों को शहर के अंदर से गुजारने को लेकर प्रशासन सहमत नहीं हुआ। भाकियू पदाधिकारियों ने प्रशासन को वीरवार तक का समय देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो भाकियू लघु सचिवालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।
भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला ने कहा कि बसों को शहर के अंदर से चलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया है और प्रशासन से मांग की गई है की जितनी जायज हो उतनी बसों को शहर के बीच से गुजारा जाए ताकि छात्रों को अपने स्कूल कॉलेजों तक पहुंचने में दिक्कत ना हो। वहीं आम जनमानस को भी अधिक पैसे ना खर्च करने पड़े। वही गोहाना व सफीदों रूट की बसों के लिए पुराने बस स्टैंड तक सोने की मांग की गई है।
जींद के नगराधीश अमित कुमार ने बताया कि बसों की समस्याओं को लेकर संगठन के सदस्यों से बातचीत चल रही है दोबारा से बैठक वीरवार को होगी। इसके लिए अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि वह बसों का रूट मैप तैयार करें, जिससे किसी को कोई दिक्कत ना हो। लोगों की भावनाओं को देखते हुए हैं बसों का रूट प्लान किया जाएगा।
Jind new bus stand became the neck of the administration, Bhakiyu got the market closed and demonstrated in the afternoon, latest news Haryana, Jind News, jind Bhaskar, Haryana News Today, jind City news, crsu Jind, government college Jind, bku in market closed and demonstrated,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks