Big Breaking Sirsa : युवक को नग्न अवस्था में बाजार से घुमाने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे से पहले ही ही सात गिरफ्तार !
मंगलवार को सिरसा शहर में युवक को नग्न कर शहर के बाजार से घुमाते हुए कीर्ति नगर पुलिस चौकी ले गए थे !
सिरसा : तहलका न्यूज ( Tehelka News Sirsa )
सरसा में मानवता को शर्मसार करने वाली एक निंदनीय घटना सामने आई है। जिससे मानवता तार तार हो गई। मंगलवार की रात को कुछ लोग एक युवक को नग्न अवस्था में बाजार से घुमाते हुए कीर्ति नगर पुलिस चौकी लेकर गए थे। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के ब्यान पर करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करें उनमें से कुछ को पुलिस ने तुरंत ही हिरासत में ले लिया है। अन्य लोगों को पढ़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
सिरसा शहर के बेगू रोड़ पर महुआ की देर शाम कुछ लोगों ने एक विशाल नाम के युवक पकड़ लिया और उसके कपड़े उतरवा कर उसे नग्न अवस्था में बाजार से घुमाते हुए कीर्ति नगर पुलिस चौकी में ले गए इसी दौरान पकड़े गए युवक मौके पर पहुंच गए उसके परिजनों ने कहा कि अगर उनके लड़के ने कोई गलत काम किया है तो उसकी सजा उसे उसे मिलनी चाहिए लेकिन इस तरह से बाजार से नग्न अवस्था में घुमाना निंदनीय है पुलिस देर रात तक इस मामले में करवाई करती रही। जब लोग विशाल को नग्न अवस्था में बाजार से घुमाते हुए कीर्ति नगर पुलिस चौकी लेकर जा रहे थे तो किसी ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। जो की खूब वायरल हो रही है। वीडियो को देखकर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अर्पित जैन नेचुरल संज्ञान लिया और इस मामले में आरोपियों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस ने इस मामले के दोषियों को पकड़ने के लिए सीआईए शहर थाना पुलिस की सात टीमों का गठन किया। यह टीमें डीएसपी साधु राम सर थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में पकड़े गए आरोपों के रिकॉर्ड खंगालने में जुटी हुई हैं। पुलिस निकालने में लगी हुई है कि कहीं पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पहले कोई अपराधिक मामला तो दर्ज नहीं है।
डीएसपी साधु राम सर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस हादसे में घायल सिरसा निवासी विशाल के बयान पर कुछ लोगों के खिलाफ अपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। उनसे पूछताछ जारी है। उनसे पूछताछ के दौरान इस मामले में संलिप्त अन्य युवकों की पहचान की जा रही है।
युवक को नग्न अवस्था में बाजार से घुमाने के मामले में ये पकड़े गए
मंगलवार देर शाम बेगू रोड पर कुछ लोग नग्न अवस्था में पकड़ कर पुलिस चौकी ले गए थे पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में डीएसपी साधु राम तथा शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों की पहचान संजू पुत्र कालूराम निवासी भारत नगर, यश पुत्र ललित कुमार पटेल बस्ती बेगू रोड़, गगनदीप पुत्र सतपाल निवासी रानिया रोड़, कमल पुत्र रिंकू कीर्ति नगर, जशन पुत्र राजेंद्र भावदीन, कर्ण पुत्र पवन कुमार तथा विशाल पुत्र दलबीर सिंह निवासी सब्जी मंडी सिरसा के रूप में हुई है।
गौरतलब है कि जब लोगों विशाल को पकड़कर पुलिस चौकी ले गए थे तो उन्होंने बताया था कि यह अपराधी किस्म का लड़का है और इनकी गैंग भी है। इन्होंने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो अपलोड किए हुए हैं। यहां बस्ती में आकर अक्सर मारपीट भी करते रहते हैं। आज भी हमला करने की फिराक में था कि उन्होंने उसे दबोच लिया और पुलिस चौकी ले गए।
ये भी पढ़ें
सोलर पंप लगाएं, डीजल व बिजली बचाएं, मिलेगी 75 प्रतिशत सब्सिडी, इसी महीने से आनलाईन आवेदन शुरू !
हिसार के नजदीकी गांव की महिला सरपंच को ग्राम सचिव ने थमा दिया बारह साल पहले का रिकार्ड, ग्रामीणों ने किया हंगामा, करेंगे जिला उपायुक्त से शिकायत !
Big police action in the matter of making a young man walk naked through the market, seven arrested before 24 hours, Latest news Haryana, Haryana news Today, latest news Sirsa, Hindi news haryana, sirsa Bhaskar news, Jagran news Sirsa, begu road sirsa News Today, Sirsa News Today,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks