स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी : साहब मुझे जाने दो, इस मोटरसाइकिल रेहड़े से अपना काम चला रहा हूं, चैकिंग की तो मोटरसाइकिल मिला फतेहाबाद से चोरी हुआ !

 

हांसी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


वाहन चोर निरोधक टीम हांसी वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि एक युवक मोटरसाईकिल सवार को रूकवाकर कागजात मांगें तो वो कोई कागजात पेश नहीं कर सका। जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि ये मोटरसाईकिल उसने मोहित से खरीदा है और चोरी का मोटरसाईकिल है। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर मोटरसाईकिल को कब्जे में ले लिया। 




पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों फतेहाबाद के गुहला गांव से एक मोटरसाईकिल चोरी हुआ था। पीडि़त ने इसकी शिकायत पुलिस में की तो पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सोमवार को हांसी पुलिस की वाहन चोरी निरोधक टीम का दस्ता वाहनों की चैकिंग कर रहा था कि उसी दौरान मोटरसाईकिल के पीछे रेहड़ा बनाए हुए एक मोटरसाईकिल सवार युवक आया। टीम ने जब उसको रूकवाकर कागजात मांगें तो वो ना ही तो कोई कागजात पेश कर पाया और ना ही कोई संतोषजनक जवाब दे पाया। इससे पुलिस का शक गहरा गया और जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने ये मोटरसाईकिल मोहित नाम के एक युवक से खरीदा था। पकड़े गए युवक की पहचान खरड़ चुंगी हांसी निवासी सुरज के रूप में बताई। पुलिस ने मोटरसाईकिल रेहड़ा को कब्जे में लेकर आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया। 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |