नारनौंद उपमंडल के गांव से मोटरसाईकिल चोरी के मामले में पंजाब का युवक गिरफ्तार !
सोरखी गांव से चोरी किया था मोटरसाईकिल, बास थाने में हुआ था मामला दर्ज !
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
नारनौंद उपमंडल के गांव सोरखी से मोटरसाईकिल चोरी करने के मामले में बास पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पंजाब के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
पिछले दिनों गांव सोरखी निवासी कुलदीप का मोटरसाईकिल सोरखी बस स्टैँड से चोरी हो गया था। उसने इसकी शिकायत बास पुलिस थाने में दर्ज करवाई तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में कारवाई करते हुए पंजाब के अमरमर्सी निवासी तेजपाल को काबू कर उससे चोरी किया हुआ मोटरसाईकिल बरामद कर लिया और उसको गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks