स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बरवाला पुलिस ने मोटरसाईकिल चोरी के मामले में अलग अलग गांव के चार युवकों को किया काबू !

चोरी के चार मोटरसाईकिल बरामद ! 


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


बरवाला पुलिस ने मोटरसाईकिल चोरी के मामले मं कार्यवाही करते हुए चार आरोपितों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरों को गिर$फतार करके पूछताछ की तो उनके पास से चोरी के चार मोटरसाईकिल बरामद हुए। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किए जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 



हिसार पुलिस के प्रवक्ता विकास कुमार ने बताया कि बरवाला थाने में 4 सितंबर 2022 को बरवाला के पुराना बस स्टैँड निवासी प्रवीन कुमार ने मोटरसाईकिल चोरी का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुएढाणी गारन निवासी शिव कुमार उर्फ शांति, सुरजीत सिंह उर्फ रोहित सुखना, खेदड़ निवासी अमन उर्फ सचिन व सुशील उर्फ शीलू  के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उनके कब्जे से चोरी किए हुए चार मोटरसाईकिल बरामद हुए। पुलिस ने चोरों युवकों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।  












कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |