हिसार में दर्दनाक हादसा : बनभौरी माता के दरबार में माथा टेक वापिस आ रही गाड़ी ईंटों से भरी ट्राली में ठूकी, महिला की मौत, चालक घायल, बच्चा बाल बाल बचा !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हिसार के एयर पोर्ट (Hisar Air-Port) के पास मंगलवार को एक बेलोरो गाड़ी की ईंटों से भरी ट्राली से टक्कर हो गई। जिसमें गाड़ी में सवार महिला की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही हे।
मिली जानकारी के अनुसार चिड़ोद निवासी जयपाल अपनी मां व बच्चे के साथ बनभौरी माता के मंदिर में माथा टेकने के लिए गया था। जब वो वापिस अपने गांव की तरफ से आ रहे बोलेरो गाड़ी जैसे एयर पोर्ट चौंक पर पहुंची तो ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो गाड़ी में आगे की सीट पर बैठी 60 वर्षीय महिला मायावती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गाड़ी चला रहा जयपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं उनके साथ मौजूद एक बच्चा बाल बाल बच गया। राहगिरों ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल में पहुंचाया।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks