स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में लगी आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू : उपायुक्त

 आदमपुर उप-चुनाव की घोषणा : उप-चुनाव के मद्देनजर नियंत्रण कक्ष स्थापित, मतदाताओं को प्रलोभन देना दण्डनीय अपराध !

हिसार, 04 अक्टूबर।




उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा आदमपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप-चुनाव की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता लगाई गई है। 47-आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में उप-चुनाव 3 नवंबर 2022 (शुक्रवार) को करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदाताओं को किसी प्रकार का प्रलोभन देना दंडनीय अपराध है, जिसमें संबंधित व्यक्ति को एक वर्ष तक का कारावास एवं जुर्माना भी हो सकता है। चुनाव के दौरान प्रलोभन से संबंधित गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए उड़नदस्ता एवं निगरानी टीम का भी गठन किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि चुनाव के दौरान यदि किसी व्यक्ति को प्रलोभन से संबंधित सूचना मिलती है तो वह स्थापित किए गए नियंत्रण कक्ष के टेलिफोन नंबर 01662-283178 पर जानकारी दे सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |