नारनौंद : अवैध हथियार रखने व सप्लाई करने के मामले में दो गिरफ्तार !
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
सीआईए टू हांसी की टीम ने गश्त के दौरान बास क्षेत्र से दो युवकों को अवैध हथियार रखने व सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार किया है। बास थाने में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपितों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए टू हांसी की टीम गश्त कर रही थी कि इस दौरान पुलिस को एक युवक हथियार लिए हुए दिखाई दिया तो युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर हथियार को छिपाने में लग गया। पुलिस को अवैध हथियार होने का शक हुआ तो पुलिस ने उसको दबौच लिया और तलाशी ली तो उसके पास अवैध पिस्ताल (देसी कट्टा ) बरामद हुआ। पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो उसने बताया कि वो ये हथियार कापड़ो गांव के जयवीर से खरीदा था। वहीं पकड़े गए युवक की पहचान बास अकबरपुर निवासी मोहली उर्फ हिल्लू के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए गांव कापड़ो के जयवीर को भी पकड़ लिया और दोनों के खिलाफ अवैध हथियार रखने व सप्लाई करने का बास थाने में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बास पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks