स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद में डिटेक्टिव कार्यालय पर युवक को छुड़वाने के लिए हमला, डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज सहित दो घायल

पुलिस ने मौके पर पहुंच 15 को किया काबू, बाकी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार !




जींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


 जींद के भिवानी रोड़ स्थित डिटेक्टिव स्टाफ कार्यालय पर गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे लोगों ने धावा बोलकर आरटीओ गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगाने वाले आरोपित को छुड़ाने का प्रयास किया। आरोपितों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया और लॉकअप का ताला तोड़ कर आरोपित को छुड़ा कर भागने लगे तो पुलिस कर्मियों ने उसको बड़ी मुश्किल से काबू किया और वीटी की। । सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिसबल मौके  पर पहुंच गया और 15 लोगों को काबू कर चार गाडिय़ों को कब्जे में ले लिया । जबकि कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठा कर फरार होने में कामयाब हो गए । पथराव में डिटेक्टिव थाना प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मचारी घायल हो गए । शहर थाना पुलिस ने डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी की शिकायत पर 15 लोगों को नामजद कर 30 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है ।







डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने आरटीओ की गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगाने के मामले में आरटीओ कार्यालय में डीसी रेट पर लगे कर्मचारी गांव सफाखेड़ी निवासी अमन को गिरफ्तार किया था । अमन आरटीओ की उसी गाड़ी पर डयूटीरत था जो फिल्ड में ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाली गाड़ियों पर शिकंजा कसने जाती थी । डिटेक्टिव स्टाफ ने अमन को गिरफ्तार कर भिवानी रोड़ स्थित लॉकअप मे बंद किया हुआ है। उसके पकड़े जाने की सूचना मिलते ही उसके परिजन व रिश्तेदार गाडिय़ों में सवार होकर पहुंचे और जोर जबरदस्ती डिटेक्टिव स्टाफ के कार्यालय में घुसने की कोशिश की । आरोपित डिटेक्टिव स्टाफ के गेट को उखाड अंदर घुस गए और लॉकअप का ताला तोड़ कर अमन को बाहर निकाल साथ ले जाने लगे। पुलिसकर्मियों ने उनको ऐसा करने से रोका तो आरोपितों ने उन पर पथराव कर दिया । जिसमें डिटेक्टिव थाना प्रभारी आशीष कुमार, सिपाही अमित घायल हो गए। पुलिस कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से अमन को काबू में ले लिया और  वीटी कर सुरक्षा मांगी। 








इन्हें लिया हिरासत में
वीटी पर सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गई और डिटेक्टिव कार्यालय पर हमला करने वालों में से कुछ को मौके पर ही दबौच लिया। जबकि कुछ अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भाग गए। पकड़े गए आरोपितों की पहचान गांव सफाखेड़ी निवासी गजे सिंह , समिया , रमेश , संदीप , रवि , सुरेंद्र , राजीव , सतपाल , भानमति , कौशल्या , रिसाली , सुनीता , गांव संदलाना निवासी जयंत , बलजीत , गांव दुर्जनपुर निवासी शमशेर के रूप में हुई ।






 जबकि कुछ लोग अंधेरे में का फायदा उठा कर फरार होने में कामयाब हो गए । शहर थाना पुलिस ने डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी आशीष की शिकायत पर पुलिस ने पकड़े गए 15 लोगों को नामजद कर 30 अन्य के खिलाफ मारपीट करने , तोड़ फोड़ करने , सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






 डीएसपी रवि खुंडिया ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिसबल मौके पर पहुंच गया था । 15 लोगों को काबू कर लिया गया जबकि कुछ अंधेरे का फायदा उठा कर फरार होने में कामयाब हो गए । पथराव में डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं । पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है ।



वीटी जाते ही मौके पर ये पहुंचे 

वीटी जाते ही डीएसपी उचाना नरसिंह ,डीएसपी रोहताश , डीएसपी रवि खुंडिया , शहर , सिविल लाइन तथा सदर थाना प्रभारी भारी संख्या में पुलिसबल को लेकर मौके पर पहुंच गए और 15 लोगों को काबू कर चार गाड़ियों को कब्जे में ले लिया ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |