बाथरूम में महिला ने गोली मारकर किया सुसाइड, पति सहित तीन पर मुकदमा दर्ज !
शादी के 13 साल बाद पत्नी ने किया सुसाइड, पिता ने लगाया पति सहित अन्य पर तंग रखने का आरोप
जींद : तहलका न्यूज
जींद शहर में एक महिला ने अज्ञात परिस्थितियों में बाथरूम में जाकर खुद को गोली मारकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस सीन आफ क्राइम की टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतका के पिता के ब्यान पर पति सहित तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए विवश करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जींद में सेक्टर 11 निवासी अमित की पत्नी 30 वर्षीय पत्नी मीनू का शव रविवार को घर के बाथरूम में खून से लथपथ मिला। शव की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो मीनू के माथे में गोली लगी हुई थी और बाथरुम अंदर से बंद भी था। पास ही पिस्तौल भी पड़ी थी। हालांकि घटना के दौरान अमित बच्चों सहित बाहर था। घटना को गंभीरता से लेते हुए एफएसल टीम की सहायता से साक्ष्यों को जुटाया गया है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है।
13 साल पहले हुई थी शादी
घटना की सूचना मिलने पर मृतका के मायका पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता रोहतक के गांव मायना निवासी जयभगवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की शादी लगभग 13 वर्ष पहले अमित के साथ हुई थी। तभी सुसराल जन उसकी बेटी को तंग करते थे। इसी के चलते मीनू ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
इनके खिलाफ हुआ मामला दर्ज
सिविल लाइन थाना पुलिस ने मृतका के पिता रोहतक जिले के मायना निवासी जयभगवान के ब्यान पर पति अमित, ससुर राजेंद्र, सास कमला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी बलजीत ने बताया कि मृतका के परिजनों ने मृतका को परेशान करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। पुलिस पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks