हांसी: दुकान के मुहूर्त से पहले अज्ञात ने लगाई आग, सामान स्वाहा !
दुकान में रखा सामान जलकर खाक
हांसी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हांसी में बदमाशों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गत रात्रि शरारती तत्वों ने रेलवे रोड़ पर सांई कालोनी मंदिर के पास एक प्रोपर्टी एडवाइजर के कार्यालय का ताला तौड़ कर उसमें आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। आग लगाएं जाने से उसमें रखा फर्नीचर जरुरी , छत के पंखे व दिवारों पर लगाई गई फाल सीलिंग सहित सारा सामान जल कर राख हो गया । सूचना मिलने पर शहर पुलिस व फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंच दुकान में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने दुकान मालिक बाबा बंदा बहादुर कालोनी निवासी व सांई प्रोपर्टी एडवाइजर आफिस के मालिक अश्विनी कुमार को दी शिकायत में बताया कि उसने सांई कालोनी में प्रॉपर्टी एडवाइजर का आफिस खोलने के लिए दुकान में फर्नीचर, फाल सीलिंग व काउंटर आदि लगवा कर दुकान तैयार करवाई थी और 5-7 दिन में दुकान का मुहूर्त होने वाला था कि रात को अज्ञात लोगों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखे सामान में आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। रविवार सुबह करीबन 5:30 बजे उसकी दुकान के पड़ोसी का फोन कर बताया कि तुम्हारी दुकान से धुआं निकल रहा है। तो उसने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी ओर वो खुद भी मौके पर पहुंच गया। दुकान में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया, जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल कर राख हो चुका था ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks